WhatsApp पर आया Instagram वाला ये जबरदस्त फीचर, लोगों को फौरन मिलेगा अपडेट, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

WhatsApp पर आया Instagram वाला ये जबरदस्त फीचर, लोगों को फौरन मिलेगा अपडेट, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

WhatsApp लगातार अपने फीचर्स को अपग्रेड कर रहा है, और अब प्लेटफॉर्म ने एक नई सुविधा शुरू की है. यह फीचर Instagram Notes जैसा दिखता है. इसे About नाम दिया गया है. यह यूजर्स को छोटे टेक्स्ट अपडेट पोस्ट करने की सुविधा देती है. WhatsApp का कहना है कि About असल में ऐप का पहला फीचर था, जिसे अब पहले से ज्यादा विजिबल, आसान और समय-आधारित रूप में वापिस लाया जा रहा है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह नया अपडेट खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो अपने कॉन्टैक्ट्स को जल्दी से बता देना चाहते हैं कि वे क्या कर रहे हैं, क्यों व्यस्त हैं या बस कोई छोटी सोच शेयर करना चाहते हैं.

क्या करता है यह नया About फीचर?

WhatsApp का नया About टेक्स्ट स्टेटस एक तरह का मिनी अपडेट है जो यूजर की प्रोफाइल और चैट्स के टॉप पर दिखाई देता है. इससे आपके कॉन्टैक्ट्स तुरंत समझ जाते हैं कि आप क्या कर रहे हैं या क्यों उपलब्ध नहीं हैं.

अब कॉन्टैक्ट्स सीधे About पर टैप करके रिप्लाई भी कर सकते हैं, जिससे यह एक आसान बातचीत की शुरुआत बन जाता है. यह फीचर Instagram Notes की तरह काम करता है और अपडेट अपने आप 24 घंटे बाद गायब हो जाता है. हालांकि WhatsApp ने एक टाइमर विकल्प भी दिया है, जिससे यूजर इसे जल्दी हटाना या अधिक समय तक रखना चाहें तो कर सकें.

Meta ने संकेत दिया है कि फिलहाल About केवल टेक्स्ट सपोर्ट करता है, लेकिन भविष्य में लोगों की पसंद के अनुसार इसे और फीचर्स दिए जा सकते हैं.

WhatsApp About की खास बातें:

  • शॉर्ट टेक्स्ट अपडेट डालने की सुविधा
  • प्रोफाइल और 1-1 चैट्स के टॉप पर दिखाई देता है
  • सीधे रिप्लाई करके बातचीत शुरू की जा सकती है
  • 24 घंटों में ऑटो-डिलीट, टाइमर कस्टमाइजेशन उपलब्ध
  • कंट्रोल कि कौन About देख सकता है
  • Instagram Notes जैसा लुक और फील

WhatsApp About फीचर कैसे इस्तेमाल करें?

  • अपने फोन में WhatsApp खोलें
  • Chats टैब में जाएं और अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें
  • About सेक्शन में जाकर Add About चुनें
  • अपना टेक्स्ट अपडेट टाइप करें जैसे
  • आज व्यस्त हूं, बाद में रिप्लाई करूँगा
  • इस वीकेंड ट्रैवल पर हूँ
  • विजिबिलिटी चुनें
  • सभी कॉन्टैक्ट्स
  • चुनिंदा कॉन्टैक्ट्स
  • किसी से छुपाना चाहते हैं तो Hide
  • टाइमर सेट करें
  • पोस्ट कर दें
  • अब आपका About स्टेटस चैट के टॉप पर और प्रोफाइल पर दिखेगा.

यह भी पढ़ें: iPhone 18 का इंतजार कर रहे लोगों को झटका! अगले साल नहीं होगा लॉन्च, जानें कंपनी की नई रणनीति, रिपोर्ट में खुलासा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo