FIFA World Cup 2026 से पहले फुटबॉल फैन्स के लिए तोहफा.. सीधे WhatsApp पर मिलेंगे लाइव अपडेट्स

By

फुटबॉल के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Meta के स्वामित्व वाला पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक नया फीचर पेश कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ‘Football Central 2026’ नाम का एक नया हब रोलआउट कर रही है, जहां यूजर्स को लाइव फुटबॉल अपडेट्स, मैच कवरेज और ताजा खबरें एक ही जगह पर मिलेंगी।

FIFA World Cup 2026 कब हो रहा शुरू?

FIFA World Cup 2026 की शुरुआत 11 जून को होगी और यह 19 जुलाई तक चलेगा। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिल कर करेंगे।

कहां मिलेगा यह फीचर?

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp का यह नया फीचर ऐप के Updates टैब में दिखाई देगा। इसका उद्देश्य यूजर्स को उनकी पसंदीदा टीमों से जुड़े अपडेट्स आसानी से उपलब्ध कराना है। इसके जरिए फुटबॉल से जुड़े चैनल्स खोजने, लाइव स्कोर देखने और टूर्नामेंट की अहम खबरों तक पहुंचने में आसानी होगी। बताया जा रहा है कि यह नया हब यूजर्स को ऐसे नए चैनल्स भी सुझाएगा जिन्हें फॉलो करके वे मैच कवरेज और ब्रेकिंग फुटबॉल न्यूज से लगातार जुड़े रह सकेंगे।

Channels पर भी चल रहा काम

WhatsApp के फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Channels एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नए टूल्स पर भी काम कर रही है। इन फीचर्स की मदद से यूजर्स को नए चैनल्स खोजने में आसानी होगी, जबकि चैनल मालिकों को ज्यादा फॉलोअर्स तक पहुंचने का मौका मिलेगा। कंपनी चैनल्स की विज़िबिलिटी और डिस्कवरी दोनों को मजबूत बनाने पर ध्यान दे रही है ताकि सही ऑडियंस तक कंटेंट तेजी से पहुंच सके।

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 को लेकर दुनियाभर में बढ़ते उत्साह के बीच WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर फुटबॉल-केंद्रित फीचर्स का विस्तार कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स को Updates टैब में एक नया बैनर दिखाई देगा। इस बैनर पर टैप करने के बाद ‘Football Central 2026’ हब खुलेगा, जहां लाइव मैच अपडेट्स, आधिकारिक टीम न्यूज और फुटबॉल कम्युनिटीज तक पहुंच मिलेगी।

इसके अलावा, इस फीचर में नेशनल टीमों और स्पोर्ट्स न्यूज चैनल्स को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा ताकि यूजर्स टूर्नामेंट से जुड़ी हर बड़ी जानकारी समय पर प्राप्त कर सकें।

जल्द होगा उपलब्ध

फिलहाल ‘Football Central 2026’ फीचर Android और iPhone यूजर्स के लिए लेटेस्ट WhatsApp अपडेट के जरिए रिलीज़ किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में इसे अधिक यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today (29 मई 2026): शुक्रवार को धड़ाम हुए सोने-चांदी के भाव, अभी खरीदने में फायदा?

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By