अब फ्री में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे WhatsApp, Instagram और Facebook के कुछ फीचर, देना होगा इतना पैसा

HIGHLIGHTS

Meta ने पेश किए Paid Subscription Plan!

अब Instagram, Facebook और Facebook की सेवाओं के लिए पैसे देने होंगे।

कितने पैसे इन सेवाओं के लिए अब देने होंगे, आइए जानते हैं।

WhatsApp, Instagram और Facebook अब तक सभी के लिए फ्री में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध थे, शायद इसी कारण इन्हें इतनी बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल भी कर रहे थे? हालांकि, अब एक नई जानकारी के अनुसार इन तीनों ही ऐप्स की मालिक कंपनी मेटा (Meta) ने एक ऐसा कदम उठाया है जो शायद बहुत से लोगों को पसंद नहीं या रहा है। कंपनी ने तीनों apps के paid subscription plans launch कर दिए हैं। मतलब यह कि अब कुछ खास फीचर्स के लिए के लिए आपको हर महीने पैसे देने होंगे। Instagram Plus और Facebook Plus के लिए करीब 390 रुपये प्रति महीना और WhatsApp Plus के लिए करीब 290 रुपये प्रति महीना के हिसाब से पैसे देने होने वाले हैं। हालांकि, भारत में इन प्लांस की कीमत अभी तक के लिए तय नहीं हुई है, लेकिन हो सकता है कि आने वाले समय में इन प्लांस को इंडिया के लिए भी पेश किया जाए? इसके अलावा Meta ने Meta One नाम से एक अलग प्लान भी लॉन्च कर दिया है, जो खासतौर पर AI और creators के लिए है। आइए इन सभी प्लांस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Instagram Plus और Facebook Plus: क्या नया है इन प्लांस में?

Instagram Plus और Facebook Plus subscribers को कुछ ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो रेगुलर यूजर्स के पास शायद ही हों। इसमें यह देखा जा सकेगा कि कितने लोगों ने स्टोरी को फिर से देखा। इसके अलावा unlimited story audience list बनाने और बिना किसी की viewer list में आए secretly उनकी story देखने का ऑप्शन भी मिल सकता है। Story की time limit 24 घंटे से आगे बढ़ाई जा सकेगी, हर हफ्ते एक story spotlight मिलेगा और followers की feed में आए बिना प्रोफाइल पर पोस्ट करने का ऑप्शन भी मिल सकता है।

WhatsApp Plus: इस प्लान में क्या मिलेगा?

WhatsApp Plus में messaging personalization पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। इस paid plan में custom theme, unique ringtone, premium stickers, एक साथ 20 chats pin करने की सुविधा और list customization tools मिलेंगे। हालांकि, Meta का कहना है कि आगे चलकर इन प्लांस में और नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।

प्लानमासिक कीमत (USD)भारत में अनुमानित कीमत
Instagram Plus$3.99लगभग 385 रुपये
Facebook Plus$3.99लगभग 385 रुपये
WhatsApp Plus$2.99लगभग 290 रुपये
Meta One Plus AI$7.99लगभग 775 रुपये
Meta One Premium AI$19.99लगभग 1,940 रुपये

Meta One: कुछ खास यूजर्स के लिए आया ये प्लान

Social media apps के paid version के अलावा Meta ने Meta One का भी ऐलान किया है जो AI, creators और businesses की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है। इसमें दो plans हैं। पहला Meta One Plus है जिसकी कीमत करीब 775 रुपये प्रति महीना है और यह image, video generation और लंबे reasoning tasks के लिए Meta AI इस्तेमाल करने वालों के लिए है। दूसरा Meta One Premium है जिसकी कीमत करीब 2,000 रुपये प्रति महीना है और इसमें ज्यादा usage limit के साथ same features मिलेंगे।

Meta Verified से अलग हैं ये सभी प्लांस

यह ध्यान रखने वाली बात है कि यह नए subscription plans Meta Verified से बिल्कुल अलग हैं। Meta Verified में identity verification, impersonation protection और customer support जैसे features मिलते हैं जबकि नए Plus plans में app के अंदर exclusive features और customization options दिए जा रहे हैं। Meta का यह कदम साफ बताता है कि कंपनी अब सिर्फ विज्ञापन आदि पर ही निर्भर नहीं रहना चाहती है, बल्कि रेविन्यू के लिए कंपनी ने इस नए तरीके को ईजाद किया है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: बड़े बड़े फोन्स प्राइस हाइक के बीच सस्ता हुआ Samsung का तीन कैमरा वाला फोन, हजारों रुपये घटी कीमत

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :