WhatsApp का नया ऑनलाइन इंडिकेटर फीचर, बिना चैट खोले पता चल जाएगा कौन है ऑनलाइन, क्या इस पर भी होगा विवाद?

HIGHLIGHTS

WhatsApp जल्द लाएगा नया Green Dot ऑनलाइन इंडिकेटर

बिना चैट खोले पता चल जाएगा कौन है ऑनलाइन

फिलहाल Android और iPhone के बीटा यूजर्स के लिए हो रही है टेस्टिंग

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर तैयार कर रहा है, जिससे यह पता लगाना और आसान हो जाएगा कि आपका कौन-सा कॉन्टैक्ट ऑनलाइन है. Meta के स्वामित्व वाला यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अब Android के बाद iPhone (iOS) पर भी Green Dot Indicator की टेस्टिंग कर रहा है.

फीचर की जानकारी WABetaInfo ने WhatsApp for iOS Beta वर्जन 26.26.19.72 में दी है. फिलहाल यह फीचर चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

कैसे करेगा Green Dot फीचर काम?

नई रिपोर्ट के मुताबिक, जब कोई कॉन्टैक्ट ऑनलाइन होगा, तो उसकी प्रोफाइल फोटो के नीचे दाईं ओर एक छोटा हरा (Green) डॉट दिखाई देगा. जैसे ही वह व्यक्ति ऑफलाइन होगा, यह ग्रीन डॉट अपने आप गायब हो जाएगा. इससे यूजर्स को बिना अलग से ऑनलाइन स्टेटस देखने के यह पता चल जाएगा कि सामने वाला इस समय WhatsApp पर एक्टिव है.

फिलहाल सिर्फ Contact Info पेज पर दिखेगा

अभी टेस्टिंग के दौरान यह ग्रीन डॉट केवल Contact Info स्क्रीन पर दिखाई देता है. यानी किसी कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल फोटो पर टैप करने के बाद ही यह इंडिकेटर नजर आएगा. रिपोर्ट के अनुसार, अगर यही फीचर भविष्य में चैट लिस्ट या Chats टैब में भी दिखाया जाता है, तो यह यूजर्स के लिए और ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है.

Privacy सेटिंग का भी रखा गया है ध्यान

WhatsApp ने इस फीचर को अपनी मौजूदा प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ जोड़ा है. अगर किसी यूजर ने Last Seen और Online Status को छिपाया हुआ है, तो उसके प्रोफाइल पर किसी को भी Green Dot दिखाई नहीं देगा. यानी यूजर्स की प्राइवेसी पहले की तरह सुरक्षित रहेगी.

अभी सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध

फिलहाल यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर केवल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है. WhatsApp ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इसे सभी यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा.

Username फीचर पर भी जारी है चर्चा

WhatsApp हाल ही में Username फीचर की भी घोषणा कर चुका है. इसके जरिए यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे. हालांकि इस फीचर को लेकर साइबर फ्रॉड और फर्जी अकाउंट्स की आशंका भी जताई गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने व्यापक रोलआउट से पहले इस फीचर की समीक्षा करने को कहा है, ताकि संभावित सुरक्षा जोखिमों का आकलन किया जा सके.

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :