Meta ने कर दिया बड़ा ऐलान! अब इन WhatsApp यूजर्स को हर हाल में देने होंगे पैसे, जान लीजिए चार्ज

HIGHLIGHTS

WhatsApp Business पर AI Agent अब Token के हिसाब से चलेगा.

1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर फिर लगेगा शुल्क.

Meta ने WhatsApp Business की नई प्राइसिंग का ऐलान किया.

Meta ने कर दिया बड़ा ऐलान! अब इन WhatsApp यूजर्स को हर हाल में देने होंगे पैसे, जान लीजिए चार्ज

Meta ने WhatsApp Business इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है. कंपनी अब अपने Meta Business AI Agent की कीमत तय करने का तरीका बदल रही है. 1 अगस्त 2026 से बिजनेस यूजर्स को AI Agent इस्तेमाल करने के लिए प्रति मैसेज नहीं, बल्कि Token आधारित (Token-Based Pricing) सिस्टम के तहत भुगतान करना होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसके अलावा Meta ने यह भी पुष्टि की है कि 1 अक्टूबर 2026 से लगभग दो साल बाद WhatsApp Business पर कुछ सर्विस मैसेज के लिए फिर से शुल्क लिया जाएगा.

क्या है Meta Business AI Agent?

Meta Business AI Agent ऐसा AI टूल है, जिसे WhatsApp Business अकाउंट पर जोड़कर कंपनियां ग्राहकों से ऑटोमैटिक बातचीत कर सकती हैं.

यह AI Agent कई काम कर सकता है, जैसे:

  • ग्राहकों के सवालों के जवाब देना
  • अपॉइंटमेंट बुक करना
  • प्रोडक्ट की सिफारिश करना
  • नए ग्राहकों की जानकारी जुटाना
  • 24×7 कस्टमर सपोर्ट देना
  • जरूरत पड़ने पर बातचीत को इंसानी एजेंट के पास ट्रांसफर करना

Meta ने इस फीचर को भारत समेत कई देशों में करीब दो साल तक टेस्ट करने के बाद हाल ही में ग्लोबली लॉन्च किया है.

अब कैसे लगेगा चार्ज?

1 अगस्त 2026 से बड़े बिजनेस ग्राहकों के लिए Meta Business AI Agent पर Token-Based Pricing लागू होगी.

कंपनी के मुताबिक:

  • 10 लाख (1 Million) Tokens की कीमत 2 डॉलर (करीब 189 रुपये) होगी.
  • एक सामान्य बातचीत में लगभग 20,000 से 25,000 Tokens खर्च हो सकते हैं.
  • बातचीत जितनी लंबी और जटिल होगी, उतने अधिक Tokens खर्च होंगे.

उदाहरण के तौर पर:

अगर कोई ग्राहक सिर्फ दुकान खुलने का समय पूछता है और बातचीत चार मैसेज में पूरी हो जाती है, तो लगभग 80,000 Tokens खर्च होंगे. वहीं किसी प्रोडक्ट या असेंबली से जुड़ी लंबी तकनीकी बातचीत में करीब 2.5 लाख Tokens तक इस्तेमाल हो सकते हैं.

Meta का कहना है कि उसकी कीमत में AI प्रोसेसिंग और WhatsApp मैसेजिंग दोनों शामिल होंगे. यानी बिजनेस को अलग-अलग प्लेटफॉर्म का भुगतान नहीं करना पड़ेगा.

अक्टूबर से फिर लगेगी सर्विस मैसेज फीस

Meta ने यह भी बताया कि 1 अक्टूबर 2026 से WhatsApp Business पर Non-Template Service Messages के लिए दोबारा शुल्क लिया जाएगा. करीब दो साल पहले कंपनी ने 24 घंटे की कस्टमर सर्विस विंडो के दौरान इन मैसेज पर लगने वाला शुल्क हटा दिया था. अब यह छूट खत्म हो जाएगी.

भारत में फिलहाल Utility और Authentication मैसेज की कीमत करीब 11.5 पैसे प्रति मैसेज है. माना जा रहा है कि सर्विस मैसेज की कीमत भी इसी के आसपास हो सकती है. हालांकि अंतिम रेट 1 सितंबर तक जारी किए जाएंगे.

WhatsApp Business के लिए क्यों अहम है भारत?

भारत WhatsApp का सबसे बड़ा बाजार है. इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में WhatsApp के करीब 85 करोड़ यूजर्स हैं और Business Messaging से Meta को हर साल 1 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई होती है. ऐसे में AI Agent की नई प्राइसिंग और सर्विस मैसेज चार्ज दोबारा लागू होने से Meta के लिए WhatsApp Business से कमाई बढ़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile