गणतंत्र दिवस से पहले ट्विटर की नई इमोजी

By
HIGHLIGHTS

9 भाषाओं में उपलब्ध इस इमोजी में इंडिया गेट नजर आ रहा है।

ट्विटर ने देश में गणतंत्र दिवस से पहले बुधवार को एक विशेष 'रिपब्लिक डे' इमोजी लॉन्च की है। नौ भाषाओं में उपलब्ध इस इमोजी में इंडिया गेट नजर आ रहा है। यह इमोजी सोमवार यानी 29 जनवरी तक ट्विटर पर उपलब्ध होगी। 

ट्विटर इंडिया की महिमा कौल ने बताया, "ट्विटर इंडिया गेट की कस्टमाइज्ड इमोजी के साथ गणतंत्र दिवस के उत्सव में शामिल होने को लेकर बहुत खुश है। इमोजी में यह राष्ट्रीय प्रतीक उस एकता को प्रतिबिंबित करता है जो इस दिन सार्वजनिक तौर पर देखने को मिलती है।" 

इस इमोजी में इंडिया गेट को इसलिए विशेष तौर पर प्रदर्शित किया गया है, क्योंकि यहां स्थित अमर जवान ज्योति पर देश के प्रधानमंत्री हर साल सालाना गणतंत्र दिवस की परेड से पहले शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। अमेज़न पर उपलब्ध 32GB स्टोरेज से लैस बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोंस

रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने नई इमोजी के इस्तेमाल से ट्वीट कर बताया, "गणतंत्र दिवस की परेड में देश की सांस्कृतिक विरासत के साथ भारतीय सैन्य बलों और स्वदेशी सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा।" 

IANS

Indo-Asian News Service

Connect On :
By