पूरे देश भर में लोकडाउन की स्थिति में अपनों के साथ बने रहने का एक साधन स्मार्टफोन और इस पर मौजूद इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स हैं। इस समय समसे अधिक उपयोग होने वाले ऐप्स में फेसबुक अधिकृत Whatsapp है। ऐप पर आपको औडियो, विडियो शेयरिंग, विडियो कॉल, मैसेज, डॉकयुमेंट शेयरिंग जैसे फीचर मिलते हैं। इतने सारे फीचर्स मिलने की वजह से यह एक डाटा और पावर हंगरी ऐप भी बन जाता है। ऐसे में जब हम सभी को अधिक डाटा और इंटरनेट स्पीड की आवश्यकता है। तो हमें कुछ उपाय भी निकालने होंगे जिससे हम व्हाट्सऐप पर उपयोग हो रहे अधिक डाटा को बचा सकें।
Android Authority के मुताबिक, व्हाट्सऐप के वॉयस कॉल में प्रति मिनट 740kb उपयोग करता है। COAI ने हाल ही में लोगों से इंटरनेट कंज़ंप्शन को कम करने की दरख्वास्त की है जिससे ज़रूरी सेवाओं के लिए बैंडविड्थ बचा रहे।
इसी तरह आप व्हाट्सऐप पर फोटोज़ और विडियो से डाटा कंज़ंप्शन को भी रोक सकते हैं।