30 सेकंड से भी कम में Tata Neu App में करें रेजिस्ट्रेशन, देखें कैसे हैं इसके फीचर

30 सेकंड से भी कम में Tata Neu App में करें रेजिस्ट्रेशन, देखें कैसे हैं इसके फीचर
HIGHLIGHTS

Tata Neu Super App के लिए कैसे करें अपना रेजिस्ट्रेशन?

आप मात्र अपने एक Mobile Number के माध्यम से ही Tata Neu App में रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं

यहाँ आप Tata Neu Super App के धांसू फीचर आदि भी जान सकते हैं

Tata Group की ओर से अपने Super App यानि Tata Neu को सभी के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, अब इंडिया में इस ऐप को सभी इस्तेमाल कर सकटे हैं। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस ऐप को पहले से ही Tata Group के एम्प्लोयी इस्तेमाल कर रहे थे, इसे 7 अप्रैल से सभी के लिए उपलब्ध कराया जाने वाला था। अब समय या गया है कि आप इस ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं। इस App के लिए कहा जा रहा है कि “App एक, फायदे/काम अनेक”।

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस ऐप की मदद से Tata Group लोगों को शॉपिंग का एक नया और सबसे अलग इक्स्पीरीअन्स देने की योजना बना रही है। इस ऐप के माध्यम से आपको हर खरीद पर बेनेफिट और ऑफर मिलने वाले हैं। आपको जो रिवार्ड इस ऐप के माध्यम से मिलने वाले हैं, वह आपको NeuCoins के माध्यम से मिलेंगे। इसे आप डिजिटल कॉइन के तौर भी देख सकते हैं। यहाँ आपको बता देते है कि 1 NeuCoin का मतलब है कि 1 रुपये, आप इन कॉइन आदि को अपनी खरीद के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते है कि आखरी आपको कौन कौन सी और किस तरह की सेवाएँ मिलने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें: RRR बहुत जल्द वर्ल्डवाइड क्रॉस करेगी 1000 करोड़ रूपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Tata Neu how to register

Tata Neu Super App पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन, कैसे इस्तेमाल करें सेवाएँ?

एक बार जब आप Google Play Store या Apple App Store से ऐप डाउनलोड कर लेते हैं, तो आपसे आपका मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा जिसे आप रजिस्टर करना चाहते हैं। फिर ऐप उसी नंबर पर एक ओटीपी भेजेगा और आप लॉग इन हो जाएंगे। यहाँ आपको सबसे पहले अपना पूरा नाम दर्ज करना होगा। फिर आप नए ऐप के होम पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आप सभी सेवाओं आदि को एक ही जगह पर देख सकते हैं। बस इतनी सी प्रक्रिया को पूरा करने पर ही आप ऐप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

ऐप के होम पेज पर, टाटा ने उन सभी सेवाओं और श्रेणियों को लिस्ट किया है जिनकी Tata की ओर से पूर्ति की जानें वाली है, या जो सेवाएँ आपको Tata, अपने सुपर ऐप, यानि Tata Neu के माध्यम से देने वाला है। यहाँ आप इन निम्न चीजों को देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: 50MP कैमरा के साथ Moto G22 भारत में हो गया है लॉन्च, Flipkart पर सेल में आएगा डिवाइस

  • ग्रोस्री 
  • इलेक्ट्रानिक्स 
  • मोबाइल्स 
  • फेशन 
  • ब्यूटी 
  • लग्जरी 
  • होटल्स 
  • फ्लाइट्स 
  • ईट एण्ड ड्रिंक 
  • हेल्थ 
  • एंटेरटैनमेंट

Tata Neu NeuCoins और Tata Pay UPI

आप Tata Pay Platform का इस्तेमाल करके निम्न चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर आप क्या क्या कर सकते हैं। 

Tata Neu Android

पेमेंट्स: आप बिल भर सकते हैं/खरीद आदि की पेमेंट कर सकते हैं, या किसी अन्य व्यक्ति को अलग अलग मॉडस में पैसे आदि भेज सकते हैं, जैसे कार्ड्स, EMI, Tata Pay UPI (unified payments interface), और NeuCoins (1 NeuCoin-1 रुपये के बराबर है। 
QR Payments: अन्य सभी UPI सोल्यूशंस की तरह ही आप QR Code को स्कैन करके पेमेंट आदि कर सकते हैं। 
सभी बिल एक साथ: Tata Neu आपके सभी पेमेंट और लेनदेन का रिकार्ड रखता है। 

यह भी पढ़ें: अब घर बैठे Vi ऐप से ढूंढ पाएंगे नौकरी, साथ ही सरकारी नौकरी के लिए कर सकेंगे तैयारी

Tata Neu के फीचर 

Tata Neu एक Unified Platform है, जहां आपको Tata Group के Shopping Apps का एक्सेस एक ही जगह मिल जाने वाला है। यह ऐप दोनों ही यानि एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आप इस ऐप की मदद से निम्न तरह के लेनदेन कर सकते हैं। 

Tata Neu iOS

  • आप इस ऐप की मदद से BigBasket की मदद से Grocery आदि खरीद सकते हैं। 
  • इसके अलावा आपको अगर 1mg से दवाई आदि की खरीदारी करनी है तो आप इसी ऐप से कर सकते हैं। 
  • क्रोमा से अगर आपको कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आदि खरीदना है तो आप इसी ऐप से ऐसा कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा अगर आप Westside के अलावा Tata CLiQ आदि से क्लॉथ और लाइफस्टाइल आइटम खरीदना चाहते हैं तो वह भी आप Tata Neu पर जाकर कर सकते हैं। 
  • अब अगर आप Flight आदि की बुकिंग आदि करना चाहते हैं तो आप Air Asia के माध्यम से ऐसा भी कर सकते हैं, लेकिन ऐप Tata Neu ही है। 
  • IHCL के द्वारा आप गुड डील्स के साथ अकोमॉडेशन आदि भी बुक कर सकते हैं। 
  • इतना ही नहीं आप अपने पसंदीदा मील को भी Qmin से खरीद सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप बिल पेमेंट्स और रिचार्ज आदि भी कर सकते हैं। 
  • किसी भी अन्य व्यक्ति को आप पैसे आदि भी भेज सकते हैं। 
  • सभी फाइनैन्शल सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: RRR बहुत जल्द वर्ल्डवाइड क्रॉस करेगी 1000 करोड़ रूपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo