COVID-19 के बचाव के लिए भारत में 3 महीने पहले लॉकडाउन का ऐलान किया गया था और इसी समय से भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका असर देखा जा रहा है। अब भारत अनलॉक प्लान 1.0 में है और हमें इकनॉमिक ट्रांजेक्शंस में कुछ फर्क देखने को मिल सकता है। लोग किसी भी व्यक्ति के स्पर्श में आने से बचने के लिए ऑनलाइन पेमेंट या contactless पेमेंट की ओर बढ़ रहे हैं।
मौजूदा हालात को देखते हुए Paytm, PhonePe, Google Pay जैसी कंपनियों ने भी लोगों की आसानी के लिए कई स्टेप्स आगे बढ़ाया है।
Paytm ने ऑफलाइन रिटेलर आउटलेट्स और पड़ोसी किराना स्टोर्स के लिए अपनी पोस्टपेड सर्विस को बढ़ा दिया है। इस सुविधा के बाद लोग ग्रोसरी, दूध और ज़रूरी सामान की ख़रीदारी कर सकते हैं। नजदीकी स्टोर्स के साथ ही Reliance Fresh, Haldiram, Apollo Pharmacy आदि पर भी यह सर्विस काम करेगी।
यह सर्विस Paytm Mall पर खरीदारी के लिए उपलब्ध होगी। आप साथ ही ऑनलाइन पेमेंट जैसे Domino's, Tata Sky, Pepperfry, Spencer's, HungerBox, Patanjali आदि पर भी सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
Paytm अपने पोस्टपेड फीचर से यूज़र्स को डिजिटल क्रेडिट मुहैया कराता है। इस फीचर से यूज़र्स अपने ज़रूरी सामान की ख़रीदारी के लिए पेमेंट कर सकते हैं और इसकी पेमेंट अगले महीने की 7 तारीख से पहले करनी होती है। यह एक साधारण सेवा है जिसके लिए किसी पेपरवर्क या डोक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं है।