Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » News » Apps » चोरी हो गया मोबाइल? घर बैठे ब्लॉक करें Paytm, PhonePe और GPay अकाउंट, डूबने से बचाएं लाखों रुपए

चोरी हो गया मोबाइल? घर बैठे ब्लॉक करें Paytm, PhonePe और GPay अकाउंट, डूबने से बचाएं लाखों रुपए

By Faiza | Updated on 23-Jan-2024
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
HIGHLIGHTS

ज्यादातर यह देखा जाता है कि लोग एक से अधिक UPI पेमेंट ऐप्लिकेशन्स का इस्तेमाल करते हैं।

इन प्लेटफॉर्म्स का गलत इस्तेमाल होने का खतरा हमेशा बना रहता है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आप अपना PhonePe, Google Pay और Paytm अकाउंट्स को कैसे ब्लॉक कर सकते हैं।

चोरी हो गया मोबाइल? घर बैठे ब्लॉक करें Paytm, PhonePe और GPay अकाउंट, डूबने से बचाएं लाखों रुपए
Faiza Faiza
23-Jan-2024

डिजिटल पेमेंट का चलन दुनियाभर में बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वायरस के बाद इसमें काफी उछाल आया है। ज्यादातर यह देखा जाता है कि लोग एक से अधिक UPI पेमेंट ऐप्लिकेशन्स का इस्तेमाल करते हैं। जहाँ एक तरफ इसने जीवन को आसान बना दिया है, तो वहीं दूसरी ओर इसके कुछ नुकसान भी हैं। क्योंकि ये सभी पेमेंट ऐप्स आपके स्मार्टफोन में स्टोर होते हैं और अगर फोन ही खो जाए या चोरी हो जाए तो आप बड़ी परेशानी में फँस सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन प्लेटफॉर्म्स का गलत इस्तेमाल होने का खतरा हमेशा बना रहता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ऐसी स्थितियों में सबसे जरूरी यह है कि आप सबसे पहले सभी UPI अकाउंट्स को ब्लॉक कर दें। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले हैं कि आप अपने PhonePe, Google Pay और Paytm अकाउंट्स को कैसे ब्लॉक कर सकते हैं।

PhonePe, Gpay and Paytm

यह भी पढ़ें: Masked Aadhaar Card: हर किसी को न दें असली ID, लग सकती है लाखों की चपत, इस्तेमाल करें ये खास तरीका

PhonePe अकाउंट को कैसे ब्लॉक करें?

  1. फोनपे यूजर्स हेल्पलाइन नंबर 08068727374 पर कॉल कर सकते हैं।
  2. कॉल करने पर आपको कस्टोमर सपोर्ट एग्ज़ीक्यूटिव को नीचे बताई गई डिटेल्स देनी होंगी:
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • फोनपे के साथ रजिस्टर्ड ईमेल आईडी
  • आखिरी भुगतान की डिटेल्स जैसे टाइप, वैल्यू आदि
  • लिंक्ड बैंक खातों के नाम
  • ऑल्टरनेट मोबाइल नंबर
  1. आपका अकाउंट अस्थायी तौर पर ब्लॉक हो जाएगा।
How to block UPI accounts temporarily

Paytm अकाउंट को कैसे ब्लॉक करें?

  1. अपनी सिम ब्लॉक करने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक हेल्पलाइन – 0120 4456456 पर कॉल करें।
  2. अब, ‘रिपोर्ट लॉस या वॉलेट का अनधिकृत इस्तेमाल, डेबिट कार्ड या सेविंग्स अकाउंट’ ऑप्शन को चुनें।
  3. इसके बाद ‘लॉस्ट फोन’ ऑप्शन को चुनें।
  4. खोए हुए मोबाइल का नंबर डालें।
  5. आखिर में ‘ब्लॉक पेटीएम अकाउंट’ ऑप्शन को चुनें।

यह भी पढ़ें: Poco X6 Vs Redmi Note 13 Pro: फीचर्स एक जैसे लेकिन कीमत इतनी अलग, पोको से बुरी तरह हारा रेडमी

Google Pay अकाउंट को कैसे ब्लॉक करें?

  1. टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-419-0157 के जरिए गूगल पे या जीपे से संपर्क करें।
  2. स्पेशलिस्ट से बात करने का ऑप्शन चुनें और अपना अकाउंट ब्लॉक करने के लिए सभी डिटेल्स प्रदान करें।

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Latest Article
Vodafone Idea ग्राहकों की हो गई मौज..Prepaid हो या Postpaid, मिलेगी ये खास सुविधा Vodafone Idea ग्राहकों की हो गई मौज..Prepaid हो या Postpaid, मिलेगी ये खास सुविधा
एक नहीं दो नहीं, एक साथ बढ़ी Vivo के कई स्मार्टफोन्स की कीमत, लेटेस्ट Vivo Y31t 5G भी हो गया महंगा एक नहीं दो नहीं, एक साथ बढ़ी Vivo के कई स्मार्टफोन्स की कीमत, लेटेस्ट Vivo Y31t 5G भी हो गया महंगा
असली घटना पर बनी 7.4 IMDb वाली फिल्म, खौफनाक है 1 घंटे 34 मिनट की कहानी, इस ओटीटी पर मौजूद असली घटना पर बनी 7.4 IMDb वाली फिल्म, खौफनाक है 1 घंटे 34 मिनट की कहानी, इस ओटीटी पर मौजूद
एक बार चार्ज करके घंटों चलाएं! 8000mAh बैटरी वाले Vivo के नए फोन की हुई एंट्री एक बार चार्ज करके घंटों चलाएं! 8000mAh बैटरी वाले Vivo के नए फोन की हुई एंट्री
Vivo S2 FE की इंडिया लॉन्च डेट का खुलासा! डिज़ाइन और उपलब्धता की डिटेल्स भी आईं सामने Vivo S2 FE की इंडिया लॉन्च डेट का खुलासा! डिज़ाइन और उपलब्धता की डिटेल्स भी आईं सामने
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • Google Pixel 11
  • Google Pixel 11 Pro
  • Google Pixel 11 Pro XL
  • Samsung Galaxy Z Flip 8
  • Samsung Galaxy Z Fold 8
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo