WhatsApp यूजर्स के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी! Android और iPhone यूजर्स भूलकर भी न करें ये काम
भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने WhatsApp में कुछ सुरक्षा खामियों को लेकर यूजर्स को अलर्ट किया है।
सुरक्षा खामियों के कारण सेव फाइल्स को नुकसान हो सकता है।
WhatsApp और WhatsApp Business यूजर्स को ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है।
सुबह से शाम तक परिवार की बातचीत, ऑफिस के जरूरी दस्तावेज, फोटो और वीडियो के लिए आज सभी कहीं न कहीं व्हाट्सएप पर निर्भर हो चुके हैं। ऐसे में जाहिर है कि WhatsApp पर हमारा काफी निजी और कामकाजी डेटा मौजूद हर समय ही मौजूद रहता है। ऐसे में अगर ऐप की सुरक्षा में कोई कमी सामने आए, तो उसे नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए ऐसी ही चेतावनी जारी की है। सरकार ने यूजर्स के लिए एक एडवाइजरी में WhatsApp की कई सुरक्षा खामियों को हाई-रिस्क कैटेगरी में रखा है। ये खामियां Android, iPhone और Mac पर इस्तेमाल होने वाले WhatsApp और WhatsApp Business के कुछ पुराने वर्जन से जुड़ी हैं। आइए अब जानते हैं कि सरकार की इस चेतावनी के बाद आपको क्या करना चाहिए।
एक खास मैसेज से WhatsApp की फाइलों को खतरा
CERT-In के अनुसार, इनमें एक खामी ऐसी थी जिसका फायदा खास तरीके से तैयार किए गए मैसेज के जरिए उठाया जा सकता था। Meta की सुरक्षा रिपोर्ट को देखा जाए तो Android पर WhatsApp के 2.26.35.74 से पुराने वर्जन में SQL Injection से जुड़ी समस्या मौजूद थी। अगर यूजर किसी अनौपचारिक WhatsApp क्लाइंट से भेजे गए खास 'Order Details' मैसेज पर टैप करता, तो फोन में लोकल तौर पर सेव WhatsApp फाइलें डिलीट होने का खतरा था। हालांकि, Meta ने कहा है कि उसे इस खामी के वास्तविक हमलों में इस्तेमाल होने का कोई सबूत नहीं मिला है।
Meta AI और विज्ञापन वाले मैसेज भी जांच के दायरे में
दूसरी सुरक्षा खामी Meta AI के Confidential Computing सिस्टम से संबंधित थी। इसमें सिक्योरिटी सर्टिफिकेट की जांच से जुड़ी कमजोरी पाई गई थी। इसके कारण कुछ विशेष परिस्थितियों में सिस्टम के भरोसे की जांच को दरकिनार किया जा सकता था। हालांकि, Meta के अनुसार, इस खामी का भी दुरुपयोग होने का प्रमाण नहीं मिला है। तीसरी समस्या WhatsApp पर विज्ञापन के जरिए आने वाले मैसेज से जुड़ी थी। कुछ खास तरह के Click to WhatsApp विज्ञापन रिप्लाई में मौजूद URL की जांच पर्याप्त नहीं थी। इससे हमलावर को यूजर के IP एड्रेस से जुड़ी जानकारी मिल सकती थी। Meta ने स्वीकार किया है कि इस खामी का इस्तेमाल कुछ स्पैम मैसेज के साथ किया गया हो सकता है।
किन WhatsApp वर्जन पर खतरा था?
CERT-In की एडवाइजरी के अनुसार, इन प्रमुख वर्जन से पुराने ऐप प्रभावित थे:
- WhatsApp Android: 2.26.35.74 और कुछ अलग खामियों के लिए 2.26.17.4 से पुराने वर्जन।
- WhatsApp Business Android: 2.26.23.70 और 2.26.17.4 से पुराने वर्जन, संबंधित खामी के अनुसार।
- WhatsApp iPhone: 2.26.24.72 से पुराने वर्जन।
- WhatsApp Business iPhone:2.26.23.72 से पुराने वर्जन।
- WhatsApp Mac Desktop: 2.26.23.72 से पुराने वर्जन।
अपने WhatsApp को कैसे सुरक्षित करें?
सबसे आसान तरीका ऐप को अपडेट करना है। अगर आप Android फोन इस्तेमाल करते हैं, तो Google Play Store खोलें और WhatsApp सर्च करें। यहां Update का ऑप्शन दिखाई दे, तो उसे चुनकर व्हाट्सएप को अपडेट करें। iPhone यूजर्स App Store से WhatsApp अपडेट कर सकते हैं। WhatsApp Business इस्तेमाल करने वालों को भी यही प्रक्रिया अपनानी चाहिए। कंप्यूटर पर WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो Mac App Store, Microsoft Store या WhatsApp के आधिकारिक डाउनलोड ऑप्शन से लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें।
इसके अलावा अनजान लोगों से आने वाले संदिग्ध मैसेज, फाइल और लिंक खोलने से बचें। WhatsApp के अनौपचारिक या मॉडिफाइड वर्जन इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए।