ऑनलाइन फ्रॉड होने पर फौरन लें एक्शन, मिल जाएंगे पैसे, सरकारी पोर्टल से हो जाएगा काम, जान लें तरीका
ऑनलाइन स्कैम तेजी से बढ़ रहे
सरकारी पोर्टल पर करें शिकायत
समय पर रिपोर्ट से बच सकते पैसे
Online Fraud Report: भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल लेनदेन के साथ ऑनलाइन ठगी के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. अगर आप या आपके जानने वाला कोई व्यक्ति साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ है, तो अब आप सीधे सरकार के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसकी स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं.
Surveyडिजिटल पेमेंट के साथ बढ़ा फ्रॉड का खतरा
भारत में UPI जैसे डिजिटल पेमेंट सिस्टम ने लोगों की जिंदगी आसान बना दी है. ऑनलाइन शॉपिंग, फूड ऑर्डर या बिल पेमेंट अब कुछ ही सेकंड में हो जाता है. लेकिन इसी तेजी के साथ साइबर अपराधी भी नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं.

हर साल हजारों लोग ऑनलाइन स्कैम में अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं. इसी समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार ने National Cyber Crime Reporting Portal शुरू किया है, जहां आप आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
इन तरीकों से हो रही है सबसे ज्यादा ठगी
ऑनलाइन स्कैम कई तरह के होते हैं और ज्यादातर लोग इन्हीं में फंसते हैं. फिशिंग सबसे आम तरीका है, जिसमें ठग बैंक या सरकारी संस्था बनकर OTP, पासवर्ड या कार्ड डिटेल मांगते हैं.
इसके अलावा फर्जी निवेश योजनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं, जहां लोगों को ज्यादा मुनाफे का लालच दिया जाता है. ये स्कैम अक्सर WhatsApp, Telegram या Facebook जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए फैलते हैं.
UPI स्कैम भी आजकल बहुत आम हो गया है, जिसमें यूजर्स को कॉल या लिंक के जरिए UPI PIN शेयर करने के लिए कहा जाता है और फिर उनके खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं.

ऐसे करें ऑनलाइन शिकायत दर्ज
अगर आपके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है, तो सबसे पहले ब्राउज़र में जाकर National Cyber Crime Reporting Portal खोलें. यहां आपको “Register a Complaint” का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद “Financial Fraud” चुनें और जरूरी शर्तों को स्वीकार करें. फिर “Citizen Login” के जरिए अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें. आपके फोन पर OTP आएगा, जिसे भरकर लॉगिन पूरा करें.
इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको घटना से जुड़ी जानकारी, संदिग्ध व्यक्ति की डिटेल और शिकायत का पूरा विवरण भरना होगा. अगर आपके पास कोई सबूत है जैसे बैंक स्टेटमेंट, स्क्रीनशॉट या मैसेज, तो उन्हें भी अपलोड करें.
शिकायत के बाद कैसे करें ट्रैक
शिकायत दर्ज करने के बाद आपको एक Acknowledgement नंबर मिलेगा. इस नंबर की मदद से आप पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी शिकायत की स्थिति चेक कर सकते हैं.
समय पर शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए देरी न करें और तुरंत कार्रवाई करें.
यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile