Instagram पर ऑनलाइन रहते हुए आपका स्टेटस दिखेगा ऑफलाइन, फ्रेंड्स को नहीं मिलेगी जानकारी, काफी आसान है तरीका

Instagram पर ऑनलाइन रहते हुए आपका स्टेटस दिखेगा ऑफलाइन, फ्रेंड्स को नहीं मिलेगी जानकारी, काफी आसान है तरीका

Instagram ने यूजर्स को एक नया प्राइवेसी फीचर दिया है, जिससे अब आप ऑनलाइन होते हुए भी अपना Active Status छिपा सकते हैं. यानी अब आप आराम से रील्स देख सकते हैं, फोटो स्क्रॉल कर सकते हैं और मैसेज पढ़ सकते हैं, बिना इस दबाव के कि सामने वाले को पता चल जाए कि आप ऑनलाइन हैं. अब तुरंत जवाब देने का दबाव कम होगा और आप ऐप को अपनी शर्तों पर इस्तेमाल कर पाएंगे.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Instagram भारत सहित दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय है. लोग इसका इस्तेमाल फोटो शेयर करने, दोस्तों से चैट करने, कंटेंट बनाने या सिर्फ टाइम पास करने के लिए करते हैं. लेकिन Direct Messages में दिखने वाला छोटा सा “Active Now” ग्रीन डॉट कई बार अनजाने में दबाव बना देता है. सामने वाले को लगता है कि आप ऑनलाइन हैं, तो जवाब तुरंत आना चाहिए. यही दबाव यह नया फीचर कम करता है.

Active Status क्या होता है?

Active Status वह फीचर है जो आपके प्रोफाइल के पास हरा डॉट दिखाता है और बताता है कि आप अभी ऑनलाइन हैं या आखिरी बार कब एक्टिव थे. अगर आप नहीं चाहते कि लोग आपकी ऑनलाइन गतिविधि ट्रैक करें, तो अब आप इसे आसानी से बंद कर सकते हैं. खास बात यह है कि अगर आप इसे एक डिवाइस पर बंद करते हैं, तो यह सभी डिवाइस पर बंद हो जाएगा, यहां तक कि Instagram Lite for Android पर भी.

इसे बंद क्यों करें?

सच कहें तो हर समय “ऑनलाइन” दिखना कई लोगों को असहज कर देता है. Active Status बंद करने के बाद आपके दोस्त और फॉलोअर्स यह नहीं देख पाएंगे कि आप कब ऑनलाइन हैं. छोटा सा बदलाव है, लेकिन फर्क बड़ा है. इससे आप:

  • बिना दबाव के स्क्रॉल कर सकते हैं
  • तुरंत जवाब देने की मजबूरी से बच सकते हैं
  • अपनी डिजिटल लाइफ को थोड़ा और प्राइवेट रख सकते हैं
  • सोशल तनाव के बिना Instagram इस्तेमाल कर सकते हैं

Active Status कैसे बंद करें?

इसका प्रोसेस काफी आसान है. नीचे आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं जिनको फॉलो करके आप इस सेटिंग को आसानी से ऑ कर सकते हैं.

  • अपने फोन में Instagram खोलें.
  • अपने प्रोफाइल पर जाएं.
  • ऊपर दाईं ओर तीन लाइन पर टैप करें.
  • Settings and Activity में जाएं.
  • Messages and Story Replies पर टैप करें.
  • Show Activity Status को बंद कर दें.

बस इतना करने के बाद कोई भी यह नहीं देख पाएगा कि आप कब ऑनलाइन हैं. यह बदलाव छोटा जरूर है, लेकिन यूजर्स को ज्यादा नियंत्रण देता है. चाहे आप स्टूडेंट हों, प्रोफेशनल हों या सिर्फ चुपचाप स्क्रॉल करना पसंद करते हों, ऑनलाइन स्टेटस पर कंट्रोल होना तनाव कम करता है और मन की शांति बढ़ाता है.

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26, S26+ और Ultra की भारत में कितनी है कीमत? खरीदने से पहले जान लीजिए एक-एक डिटेल्स

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo