Voter ID Card के साथ Aadhaar Card को लिंक करने का सबसे आसान तरीका, घर बैठे हो जाएगा काम

Updated on 27-Jul-2022
HIGHLIGHTS

आजकल Aadhaar Card को लगभग सभी बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी है।

इसके अलावा मोबाइल सिम के लिए भी Aadhaar Card जरूरी है।

कैसे आप आसानी से घर बैठे ही अपने Aadhaar Card के साथ Voter ID Card को लिंक कर सकते हैं।

आजकल हम देख रहे है कि एक बड़े पैमाने पर एक काम लोगों के बीच बढ़ रहा हैं, जो सभी को करना लगभग अनिवार्य ही है, हम बात कर रहे हैं Aadhaar Card लिंकिंग की। आजकल Aadhaar Card को लगभग सभी बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी है, इसके अलावा मोबाइल सिम के लिए भी Aadhaar Card जरूरी है। इसे आप एक जरूरी और अनिवार्य दस्तावेज के तौर पर भी देख सकते हैं। हालांकि KYC के लगभग सभी कामों के लिए आपको Aadhaar Card की जरूरत है, Aadhaar Card और पैन Card को भी आपस में लिंक करना जरूरी है, अब ऐसे में Voter ID Card भी इससे बाहर नहीं है। अगर आपने अभी तक अपने Aadhaar Card के साथ अपने Voter ID Card को लिंक नहीं किया है और आप इस काम को बेहद ही आसानी से करना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि हमारे पास इसका एक आसान सा उपाये है। आइए जानते है कि कैसे आप आसानी से घर बैठे ही अपने Aadhaar Card के साथ Voter ID Card को लिंक कर सकते हैं। 

Aadhaar Card के साथ कैसे लिंक करें अपना Voter ID

अगर आप अपने घर बैठे ही अपने Voter ID Card के साथ अपने Aadhaar Card को लिंक करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइए जानते है कि आखिर आपको क्या करना होगा। हालांकि इसके कई तरीके हैं लेकिन हम आपको सबसे पहले इसका ऑनलाइन तरीका बताने वाले हैं। आइए जानते है कि आखिर आप कैसे अपने Aadhaar Card के साथ अपने Voter ID Card को लिंक कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: FASTRACK का नया स्मार्टवॉच Reflex Play 1.3 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ भारत में किया गया लॉन्च, देखें कीमत

Aadhaar Card और Voter ID Card को कैसे ऑनलाइन लिंक किया जा सकता है

यहाँ आप स्टेप बाय स्टेप जान सकते है कि कैसे आप अपने Aadhaar Card को Voter ID Card के साथ लिंक कर सकते हैं। आइए जानें!

  • इसके लिए आपको आधिकारिक NVSP पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च एलेक्ट्रॉल रोल ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नेक्स्ट पेज आपको एलेक्ट्रॉल सर्च फॉर्म पर ले जाने वाला है, यहाँ आप सर्च बाय डिटेल्स और सर्च बाय EPIC No. का चुनाव कर सकते हैं।
  • यहाँ अपनी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करने के बाद सिक्युरिटी कोड दर्ज करके आपको सर्च पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको फ़ीड Aadhaar नंबर पर क्लिक करना होगा, यह ऑप्शन आपको लेफ्ट हैन्ड साइड पर मिलने वाला है।
  • अब आपको एक पॉप-अप विंडो नजर आने वाली है, यहाँ आपको अपने EPIC Number को दर्ज करना होगा, इसके अलावा Aadhaar Card में जैसा है वैसा आपका नाम दर्ज करना है, साथ ही आपको अपना UID नंबर भी यहाँ दर्ज करना होगा, इसके अलावा आपको अपने मोबाइल नंबर के साथ अपने रेजिस्टर्ड ईमेल को भी दर्ज करना होगा। यहाँ इसके बाद आपको सब दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको एक मैसेज आने वाला जो आपको बताएगा कि आपका Aadhaar Card और Voter ID Card जल्द ही लिंक हो जाने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा वाला दुनिया का सबसे धांसू फोन, इस दिन होगा लॉन्च, देखें डिजाइन कैसा होगा

Aadhaar Card और Voter ID Card को SMS के माध्यम से कैसे लिंक करें

कई कारणों से हो सकता है कि आपका अपने Aadhaar Card और Voter ID Card को ऑनलाइन आपस में लिंक नहीं कर पाएं हों। अगर ऐसा है तो आइए जानते है कि आखिर आप कैसे एक SMS के माध्यम से भी अपने Aadhaar Card और Voter ID Card को आपस में लिंक कर सकते हैं। 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक SMS Format को टाइप करना होगा,
  • जो इस प्रकार है: ECILINK<SPACE><EPIC No. of Voter ID Card No.>< SPACE><Aadhaar No.>
  • इस मैसेज को टाइप करके आपको इसे अपने रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 51969 या 166 पर भेजना होगा।

Aadhaar Card और Voter ID Card को कैसे फोन के माध्यम से लिंक करें

  • हालांकि अगर आप SMS के माध्यम से भी ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो आप आसानी से इसे फोन के माध्यम से भी लिंक कर सकते हैं, यानि आप फोन पर भी अपने Aadhaar Card और Voter ID Card को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1950 पर कॉल करना होगा। हालांकि यह कॉल आपको सोमवार से शुक्रवार के बीच 10-5PM के बीच ही करना होगा, यहाँ आपको इस कॉल को अपने रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही करना है।
  • इसके बाद आपको अपने Aadhaar Card नंबर और Voter ID Card नंबर को कस्टमर केयर इग्ज़ेक्यटिव को देना होगा।
  • इसके बाद यह डेटा वेरीफिकेशन के लिए जाने वाला है, और एक बार सब कुछ पूरा हो जाने पर इन दोनों ही डॉक्युमेंट्स को आपस में लिंक कर दिया जाने वाला है।

ऑफलाइन कैसे लिंक करें Voter ID के साथ Aadhaar Card

  • इसके लिए आप अपने नजदीकी BLO यानि बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क कर सकते हैं। आप ECI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस काम को कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको इसी व्यक्ति को Aadhaar Card और Voter ID लिंक करने के लिए एक रीक्वेस्ट को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद BLO सभी तरह की वेरीफिकेशन के बाद इन्हें लिंक करने की प्रक्रिया को पूरा करेगा।

यह भी पढ़ें: 50 रुपये की कीमत के अंदर BSNL लाया एक धांसू रिचार्ज प्लान, Jio-Airtel-Vi भी देखते रह गए 

Disclaimer: Digit, like all other media houses, gives you links to online stores which contain embedded affiliate information, which allows us to get a tiny percentage of your purchase back from the online store. We urge all our readers to use our Buy button links to make their purchases as a way of supporting our work. If you are a user who already does this, thank you for supporting and keeping unbiased technology journalism alive in India.
Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :