नया फोन खरीदते वक्त एक शक हमेशा मन में रहता है, खासकर जब सेल में या ऑनलाइन ऑर्डर किया हो। पैकेट बंद है, सब कुछ नया लग रहा है, लेकिन अंदर से एक आवाज आती रहती है कि पता नहीं यह सच में नया है या पहले से कोई यूज फोन आपको मिल गया है। iPhone वालों के लिए यह चेक करना पहले से आसान है, वहाँ Activation Date देखी जा सकती है। लेकिन Android Phones में यह एक बड़ी समस्या थी क्योंकि ज्यादातर Android Phones में यह जानने का कोई तरीका नहीं था। यही वजह है कि Offline Market में नए के नाम पर Pre-Activated Phones बेचने के मामले लंबे समय से सामने आते रहे हैं। Samsung ने इस Problem का हल निकाल दिया है और Samsung Phone Users अब आसानी से यह चेक कर सकते हैं कि उनका फोन नया है कि पुराना। अगर आप एक महंगा सैमसंग फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर आप कैसे इसकी जांच कर सकते हैं कि आपका फोन नया है या आपको कोई पुराना ही फोन थमा दिया गया है।
सबसे पहले फोन को शुरू करने के बाद उसमें Samsung Shop App Install करें। यह Google Play Store आसानी से मिल जाता है। इसके बाद आपको एप को ओपन करके Samsung Account से Log In करना है, अगर आपके पास सैमसंग का अकाउंट पहले से नहीं है तो आपको इस अकाउंट का निर्माण करना होगा। आगे बढ़ जाने पर आपको एप के अंदर ही My Page मिलने वाला है, यहाँ आपको Registered Devices पर Click करना है। अब आपको यहाँ Device Info पर जाना है और Valid Till Warranty Date Check करना है। बस आपको यहाँ इतना ही करना है और आपको सभी डिटेल्स मिल जाने वाली हैं।
अगर Warranty Date खरीद की तारीख से पूरे एक साल बाद की दिख रही है तो मतलब Phone पहली बार अभी आपके हाथों में Activate हुआ है और आपको पूरी Warranty मिली है। इसका मतलब है कि सब कुछ ठीक है। हालांकि, अगर Warranty एक साल से कम की दिख रही है तो यह इस बात का संकेत है कि Phone पहले से Activate हो चुका था। यानी आपसे पहले कोई और इसे यूज कर चुका है और आपको पुराना फोन मिला है।
अगर नया फोन लिया है और Warranty कम दिख रही है तो सीधे Pre-Activated मान लेने की जल्दी मत करें। कभी-कभी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से भी Online Warranty की डेट गलत दिखती है। यह Problem Apple के Phones पर भी कभी-कभी देखी जा चुकी है। अब आगे आपको करना ये है कि आपको सबसे पहले इस फोन को इस्तेमाल करने से पहले हिन Samsung के Service Centre पर जाना है। Phone का Bill साथ ले जाना है। Service Centre वाले Backend से चेक करके यह ठीक किया जा सकता है, अगर फोन में इस समस्या को लेकर कोई तकनीकी दिक्कत है। लेकिन अगर Service Centre ने Confirm कर दिया कि Phone Pre-Activated है, तो वो जवाब लिखित में लें और उसी के साथ उस दुकान या Online Store से संपर्क करें जहाँ से Phone खरीदा था। Refund या Replacement माँगने का आपको पूरा हक है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: AC की बाप है ये नई तकनीकी.. बिना बिजली भी कमरे को बना देती है शिमला, ट्राई किया क्या?