एक सवाल जो शायद ही कभी किसी के मन में आता है, जब तक कोई उन्हें इस बारे में कोई जानकारी न दे दे। असल में, हम इस बात पर कभी ध्यान ही नहीं देते हैं कि आखिर हमारे आधार कार्ड के साथ यानि हमारे नाम पर कितने सिम कार्ड (SIM Card) चल रहे हैं। अभी हाल ही में किसी ने मुझसे यह सवाल पूछा तो मेरे मन में आया कि चलिए इस बारे में आपको भी बताया जाए। हालांकि, यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन आजकल भी इस तरह के मामले देखने को मिल रहे हैं। असल में, जब से यह सामने आने लगा है कि किसी दूसरे के साथ जाकर बैंक से पैसे कोई और ही निकाल रहा है तो यह भी लाज़मी है कि किसी के नाम पर कोई दूसरा ही सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा हो। आजकल के डिजिटल युग में जहाँ हम डिजिटली सक्षम हो रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर हमारे सम्पूर्ण डिटेल्स भी ऑनलाइन एक्सेस की जा सकती है, एक लेटेस्ट मामला BOB बैंक की ओर से देखने को मिला था। हालांकि, चलिए इन सबसे आगे बढ़ते हुए यह जानते हैं कि आखिर आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं और इन्हें से आप कितने चला रहे हैं।
यह भी एक अच्छा सवाल है कि आखिर क्या यह सब चेक किया जा सकता है? क्या यह संभव है कि कि आपके नाम पर कोई दूसरा सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहा है तो आप इसकी जांच कर सकते हैं! आपके सवाल का जवाब यहाँ यह होने वाला है कि हाँ, ऐसा किया जा सकता है। असल में, Department of Telecommunications यानी DoT ने कुछ समय पहले एक पोर्टल को निर्मित किया था, जिसे TAF-COP, यानी Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection के तौर पर जाना जाता है। हालांकि, अब इसे Sanchar Sathi के नाम से जाना जाता है। इसकी मदद से हर कोई देख सकता है कि उसके Aadhaar पर कितने Mobile Numbers Registered हैं। आइए फिर प्रोसेस को शुरू करते हैं और जानते हैं।
DoT की Regulation के अनुसार, एक व्यक्ति के नाम पर 9 SIM Card लिए जा सकते हैं। नया SIM Card खरीदते वक्त एक Valid Address Proof और Identity Proof देना जरूरी होता है, और Aadhaar Card इसके लिए एक Legal Document माना जाता है जिसे Telecom Carriers स्वीकार करते हैं। लेकिन समस्या यह है कि किसी और का Aadhaar Data इस्तेमाल करके SIM हासिल करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, और इसीलिए यह जानना जरूरी हो गया है कि आपके Aadhaar से कौन-कौन से Numbers जुड़े हैं।
SIM Card का Registration Privacy और National Security दोनों को मजबूत करता है। Mobile Numbers को Identity से जोड़कर Law Enforcement Agencies को Criminal Activity की Investigation करने, Communications Monitor करने और संभावित खतरों को रोकने में एक अहम टूल मिलता है। लेकिन इसका दूसरा पहलू यह भी है कि जितना ज्यादा Aadhaar-Based Verification बढ़ा है, उतने ही Aadhaar Fraud के मामले भी बढ़े हैं।
शायद इसीलिए सरकार की ओर से लंबे समय से यह भी कहा जा रहा है कि अपनी Aadhaar-Related Information किसी के साथ भी शेयर नहीं करनी चाहिए। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो आपको इसके परिणाम भी पहले ही सोच लेने चाहिए। अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके Aadhaar पर SIM Card हासिल कर लेता है, तो वो उस नंबर से कॉल्स कर सकता है, SMS भेज सकता है, Social Media पर Post कर सकता है, यह सब आपके नाम से हो रहा है और आपको इसकाई जानकारी भी नहीं होती है। आपके Phone Number को Hijack करना आपकी पूरी Digital Life पर Control पाने का पहला कदम हो सकता है।
www.sancharsathi.gov.in पर जाएं।
यहाँ दो ऑप्शन आपको मिलने वाले हैं, ‘Know Your Mobile Connections’ वाले ऑप्शन को चुनें।
ऐसा करके आप एक नए पेज पर चल जाने वाले हैं, यहाँ अपना 10 अंकों का Mobile Number दर्ज करें।
अब आपको स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड नजर आ रहा होगा, इसे दर्ज कर दें।
अब आपको आपके Number पर आया OTP भी यहाँ दर्ज करना है।
अब इसके बाद एक पेज और भी ओपन होने वाला है, यहाँ आपको आपके Aadhaar से जुड़े सभी Mobile Numbers की List दिख जाएगी।
अगर इस लिस्ट में आपको कोई ऐसा नंबर मिलता है, जो आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आपको तुरंत उसकी रिपोर्ट करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 VS Realme 16T VS Vivo T5 Pro: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना