आधार कार्ड घर ही भूल गए? ये आसान स्टेप्स फॉलो करके WhatsApp से झटपट करें डाउनलोड

HIGHLIGHTS

आधार कार्ड व्हाट्सप्प से कर सकेंगे डाउनलोड।

फॉलो करिये ये 7 स्टेप्स।

यह सुविधा भारत सरकार की MyGov हेल्पडेस्क के माध्यम से उपलब्ध है।

आधार कार्ड घर ही भूल गए? ये आसान स्टेप्स फॉलो करके WhatsApp से झटपट करें डाउनलोड

आज के समय में आधार कार्ड सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ों में से एक है, या यूँ कहा जाए कि आधार कार्ड ही एक ऐसा दस्तावेज़ है जिसके ज़रिये किसी भी इंसान की पहचान की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होती है। आधार कार्ड के ज़रिये ही लोगों को क़ानूनी एवं डिजिटल पहचान मिलती है। कई सारी सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने में भी आधार कार्ड काम आता है जैसे अस्पताल में दाखिले, बैंक में खाता खुलवाना, होटल में कमरा बुक करना और स्कूल में एडमिशन आदि।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आधार कार्ड हमारी ज़िन्दगी में इतना उपयोगी दस्तावेज़ है और कभी-कभी जब हमें इसकी अचानक ज़रूरत पड़ती है, तब हम अक्सर इसे ही घर पर भूल जाय करते हैं। ऐसे में आप किसी साइबर कैफ़े पे जाकर, या UIDAI की वेबसाइट से अपना आधार कार्ड निकलवाने कि कोशिश करते हैं। लेकिन अब आपको इतना लम्बा झंझट करने कि ज़रूरत नहीं, क्यूंकि अब आप सीधे अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सप्प के ज़रिये अपने आधार कार्ड को बेहद आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

जी हाँ, आपने बिलकुल सही सुना भारत सरकार की MyGov हेल्पडेस्क के माध्यम से यह सुविधा पूरी तरह से संभव है। आइये इसका स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस जानते हैं।

इन स्टेप्स को फॉलो करके व्हाट्सप्प से करें आधार कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले आपको अपने फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में भारत सरकार का MyGov Helpdesk नंबर +919013151515 सेव करना होगा।
  • नंबर सेव करने के बाद अपना WhatsApp खोलें। सेव किए गए इस कॉन्टैक्ट की चैट ओपन करें और वहां नमस्ते या Hi लिखकर भेजें।
  • मैसेज भेजते ही आपको MyGov की तरफ से ऑटो-रिप्लाई आएगा। इस मैसेज में आपको COWIN Services और Digilocker Services के दो विकल्प दिखाई देंगे। आपको आधार कार्ड डाउनलोड करना है तो Digilocker Services वाले बटन पर क्लिक करें।
  • फिर Digi Locker अकाउंट कंफर्म करें, अगर नहीं है, तो पहले इसे बना लें।
  • इसके बाद आपके 12 अंको का आधार नंबर टाइप करना होगा।
  • इसके बाद आधार से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे मैसेज पर भेज दें।
  • OTP वेरिफाई होते ही आपके Digi Locker अकाउंट से जुड़े सभी दस्तावेज की एक लिस्ट स्क्रीन पर आएगी। इस लिस्ट में Aadhaar Card को चुनें।

जैसे ही आप यह सारे स्टेप्स दिए गए तरीके से पुरे कर लेंगे, ठीक इसके कुछ समय बाद ही आपका आधार कार्ड व्हाट्सप्प से डाउनलोड हो जाएगा।

ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है। हालांकि इस बात का बेहद ध्यान रखने कि ज़रूरत है कि आपका मौजूदा व्हाट्सप्प नंबर आपके आधार कार्ड से रेजिस्टर्ड होना चाहिए। क्योंकि इसी नंबर पर आपको OTP मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Poco X8 vs iQOO Z11x vs Vivo Y31t: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना



Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile