Android से iPhone आसानी से होंगे WhatsApp चैट ट्रांसफर, जान लीजिए आसान तरीका
Android से iPhone डेटा ट्रांसफर आसान
WhatsApp का ऑफिशियल तरीका
सुरक्षित थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं
फोन बदलना आसान है, लेकिन Android से iPhone पर शिफ्ट करते समय WhatsApp डेटा ट्रांसफर करना कई लोगों के लिए परेशानी बन जाता है. पहले यूजर्स को चैट, फोटो या जरूरी फाइल खोने की शिकायत रहती थी, लेकिन अब WhatsApp ने इसका सीधा और सुरक्षित तरीका दे दिया है.
Surveyबिना थर्ड पार्टी टूल के होगा ट्रांसफर
WhatsApp ने अब ऐसा फीचर दिया है जिससे आप Android से iPhone पर अपने चैट, मीडिया और अकाउंट डेटा को आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं. इसमें किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होती, जिससे डेटा चोरी या फ्रॉड का खतरा भी कम हो जाता है.

इस प्रोसेस में आपका चैट हिस्ट्री, फोटो, वीडियो, ग्रुप चैट, कम्युनिटी और चैनल अपडेट ट्रांसफर हो जाते हैं. हालांकि कॉल हिस्ट्री और कुछ चैनल मीडिया नए फोन में नहीं दिखेंगे.
ट्रांसफर से पहले ये चीजें जरूर चेक करें
सबसे पहले आपका Android फोन Android 5 या उससे ऊपर होना चाहिए और iPhone में iOS 15.5 या उससे नया वर्जन होना जरूरी है. इसके अलावा Android फोन में Move to iOS ऐप इंस्टॉल होना चाहिए. दोनों फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन होना भी जरूरी है. ध्यान रखें कि iPhone नया या फैक्ट्री रीसेट किया हुआ होना चाहिए, तभी यह प्रोसेस सही से काम करेगा.
ऐसे करें WhatsApp चैट ट्रांसफर
सबसे पहले Android फोन में Move to iOS ऐप इंस्टॉल करें और ओपन करें. इसके बाद Continue पर टैप करें और स्क्रीन पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें. जब iPhone में “Move from Android” स्क्रीन दिखे, तो वहां दिख रहे कोड को Android फोन में डालें. इसके बाद डेटा ट्रांसफर का ऑप्शन आएगा.

यहां WhatsApp को सिलेक्ट करें और प्रोसेस शुरू करें. ट्रांसफर पूरा होने तक दोनों फोन को डिस्कनेक्ट न करें. जब ट्रांसफर पूरा हो जाए, तो iPhone में उसी नंबर से WhatsApp लॉगिन करें जो Android में इस्तेमाल हो रहा था. इसके बाद आपकी सारी चैट और मीडिया नए फोन में दिखने लगेंगे.
यूजर्स के लिए क्यों जरूरी है यह तरीका?
पहले लोग WhatsApp डेटा ट्रांसफर के लिए थर्ड पार्टी टूल्स का इस्तेमाल करते थे, जो सुरक्षित नहीं थे. इससे डेटा लीक या फ्रॉड का खतरा रहता था. अब WhatsApp का ऑफिशियल तरीका इस प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाता है, जिससे बिना किसी नुकसान के पूरा डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile