Home » How To » Apps » iPhone यूजर्स इतने आसान तरीके से बना सकते हैं खुद के WhatsApp स्टिकर्स, देखें क्या है तरीका
iPhone यूजर्स इतने आसान तरीके से बना सकते हैं खुद के WhatsApp स्टिकर्स, देखें क्या है तरीका
By
Aafreen Chaudhary |
Updated on 20-Apr-2023
HIGHLIGHTS
iPhone यूजर्स ऐसे बनाएं खुद के व्हाट्सऐप स्टिकर
व्हाट्सऐप के 23.7.82 वर्जन पर उपलब्ध हैं ये फीचर्स
अभी टेक्स्ट के साथ कस्टमाइज़ नहीं हो सकते हैं ये स्टिकर्स
WhatsApp यूजर्स अक्सर एक दूसरे को स्टिकर्स भेज रहे होते हैं जिसके लिए उन्हें कुछ टाइप करने की भी जरूरत नहीं और रिसीव किए गए स्टिकर्स को बस सेव करना होता है। व्हाट्सऐप पर स्टिकर्स को काफी पसंद किया जाता है। आप iOS डिवाइसेज पर बिना कोई ऐप इंस्टाल किए अपनी पसंद के स्टिकर्स बना कर आगे फॉरवर्ड कर सकते हैं।
Survey✅ Thank you for completing the survey!
हाल ही में WhatsApp ने कुछ नए फीचर्स को जारी किया था और अब iOS डिवाइसेज पर व्हाट्सऐप के नए फीचर्स को अपडेट किया गया है। जिसमें से एक के जरिए आप अपने खुद के स्टिकर भी बना सकते हैं।
यह नया फीचर आईफोन डिवाइसेज पर WhatsApp के 23.7.82 वर्जन पर उपलब्ध है। आप ऐप स्टोर से जाकर अपने व्हाट्सऐप को अपडेट कर सकते हैं। एक बार अपडेट होने के बाद आप आसानी से स्टिकर बना कर भेज सकते हैं।
iPhone पर खुद के WhatsApp स्टिकर बना कर कैसे भेजें
- अपने फोन की गैलरी में जैन और जिस फोटो का स्टिकर बनाना चाहते हैं उसे चुनें।
- फोटो में से जिस सब्जेक्ट को चुनना चाहते हैं उस पर प्रेस करें।
- इस पर लॉन्ग प्रेस करने पर एक पॉप-अप आएगा जिसमें कॉपी या लुकअप दो ऑप्शन आएंगे।
- यहां कॉपी ऑप्शन को चुनें।
- अब WhatsApp पर जाएं और किसी भी चैट को खोलें।
- टेक्स्ट बॉक्स पर इमेज को पेस्ट करें और ये ऑटोमेटिकली स्टिकर की तरह चला जाएगा।
- इसके बाद स्टिकर कलेक्शन में जाकर स्टिकर को जोड़ें।
- यह फीचर काफी आसान और मजेदार है।
- अभी आप स्टिकर को टेक्स्ट के साथ कास्टमाइज़ नहीं कर सकते हैं।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile
