Meta Muse को अपनी तस्वीरें इस्तेमाल करने से कैसे रोकें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप

Meta Muse को अपनी तस्वीरें इस्तेमाल करने से कैसे रोकें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप

Meta के सबसे नए AI इमेज जनरेटर फीचर को आसानी से तस्वीरें एडिट और क्रीएट करने के लिए बनाया गया है. लेकिन जहां यह फीचर कई लोगों के लिए काम आसान करता है, वहीं यह कई लोगों के लिए एक मुसीबत बन चुका है. Meta Muse Image AI की मदद से आप केवल अपनी ही नहीं लेकन अन्य लोगों के पब्लिक एकाउंट्स से पोस्ट की गई तस्वीरों को ए़डिट कर सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस फीचर की वजह से कई लोग घबरा इसलिए गए हैं क्योंकि अब उनके अकाउंट की तस्वीरें कोई भी इस्तेमाल कर सकता है. लेकिन आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इस फीचर के साथ लोगों को आपकी तस्वीरें यूज करने से रोका जा सकता है. यहां है इस फीचर को बंद करने के आसान स्टेप्स.

इस फीचर को कैसे बंद करें?

  • इंस्टाग्राम ऐप खोलें.
  • नीचे दी गई अपनी प्रोफाइल पिक्चर को दबाएं और अपनी प्रोफाइल खोलें.
  • टॉप राइट पर दिए गए मेनू को दबाएं और सेटिंग्स खोलें.
  • सेटिंग्स में नीचे स्क्रॉल करके Sharing And Reuse सेटिंग पर जाएं.
  • Sharing And Reuse में जा कर नीचे स्क्रॉल करें और “Allow People to Reuse Your Content On Instagram” पर जाएं.
  • पोस्ट्स और रीलज़ दोनों ही ऑप्शंस को ऑफ कर दें.

इस फीचर से क्यों परेशान हैं लोग?

Muse Image AI कई लोगों की जिंदगी को आसान बना देता है क्योंकि इसकी मदद से आसानी से तस्वीरें एडिट कि जा सकती हैं और नई तस्वीरें बनाई भी जा सकती हैं. लेकिन इस फीचर को लेकर लोग परेशान होना तब शुरु हुए जब इस फीचर में उन्हें इस ऑप्शन के बारे में पता लगा जिसकी मदद से यूजर्स किसी के भी पब्लिक पर पोस्ट कि गई तस्वीरों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस फीचर की वजह से प्राइवेसी के बारे में कई सवाल सामने आए क्योंकि अगर आपकी तस्वीरें कहीं इस्तेमाल होती हैं तो आपको इसके बारे में कोई जानकारी भी नहीं मिलेगी. इसलिए यह जरूरी हो जाता है की आपको Meta के AI फीचर्स की सेटिंग्स के बारे में पता हो ताकी आप इस फीचर के गलत इस्तेमाल के शिकार ना बनें.

यह भी पढ़ें: Google Photos में आया नया AI फीचर, अब बिना प्रोफेशनल स्किल्स के चंद सेकंड में एडिट होंगे वीडियो

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile