WhatsApp का तगड़ा फीचर..बिना फोन नंबर शेयर किए कर पाएंगे चैटिंग, जान लें यूजरनेम सेट करने का तरीका
WhatsApp में आया नया प्राइवेसी फीचर
अब नंबर शेयर किए बिना चैट
यूजरनेम से होगी नई पहचान
WhatsApp दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप है. अब WhatsApp एक बड़ा प्राइवेसी अपडेट ला रहा है. अब तक किसी से चैट करने के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर करना जरूरी होता था, लेकिन अब यह बदलने वाला है. नए अपडेट के तहत यूजर्स अब अपना यूनिक यूजरनेम बना सकेंगे और उसी के जरिए दूसरों से कनेक्ट कर पाएंगे. यानी आपको अपना नंबर देने की जरूरत नहीं है.
Surveyनंबर शेयर करने की जरूरत खत्म
इस नए फीचर के आने के बाद यूजर्स को अपना पर्सनल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप सिर्फ अपना यूजरनेम देकर भी किसी से चैट शुरू कर सकते हैं. यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपनी प्राइवेसी को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं.

धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा फीचर
रिपोर्ट्स के अनुसार यह फीचर अभी धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है. यानी सभी यूजर्स को यह एक साथ नहीं मिलेगा, लेकिन आने वाले समय में यह ग्लोबली उपलब्ध हो जाएगा. यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर आएगा, जिससे सभी यूजर्स इसका फायदा उठा सकेंगे.
Instagram और Facebook जैसा यूजरनेम सिस्टम
इस फीचर की खास बात यह है कि आप अपने यूजरनेम को उसी तरह सेट कर पाएंगे जैसे Instagram और Facebook पर करते हैं. इससे यूजर्स के लिए पहचान बनाना आसान होगा और नंबर छुपाकर भी बातचीत की जा सकेगी.

कैसे बनाएं WhatsApp पर यूजरनेम?
अगर आपके पास यह फीचर आ गया है, तो आप इन आसान स्टेप्स से अपना यूजरनेम सेट कर सकते हैं:
- WhatsApp ऐप खोलें
- तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें
- Settings में जाएं
- प्रोफाइल नाम पर क्लिक करें
- Username ऑप्शन चुनें
- अपनी पसंद का यूजरनेम डालें
इसके बाद आप अपना यूजरनेम किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं. सीधी बात यह है कि WhatsApp को यह फीचर पहले ही लाना चाहिए था, क्योंकि प्राइवेसी आज के समय में सबसे बड़ा मुद्दा है. फिर भी देर से सही, यह अपडेट यूजर्स के लिए काफी काम का साबित होगा, खासकर उन लोगों के लिए जो अपना नंबर हर किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते.
यह भी पढ़ें: Airtel का तगड़ा प्लान..अनलिमिटेड मिलेगा 5G और 4G डेटा, साथ में JioHotstar का भी सब्सक्रिप्शन, जानें दूसरे बेनिफिट्स
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
