WhatsApp पर कैसे शेड्यूल कर सकते हैं कॉल..ये है सबसे आसान तरीका

WhatsApp पर कैसे शेड्यूल कर सकते हैं कॉल..ये है सबसे आसान तरीका

कई बड़े बड़े वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप्स पर कभी काभी किसी एक कॉल को शेड्यूल करना टाइम टेकिंग होने के साथ साथ बड़ा ही परेशान करने वाला प्रोसेस होता है। कई मामलों में तो यह होता है कि पहले आप किसी एक कॉल के लिए शेड्यूल करते हैं और इसके बाद लोगों को एक एक करके इन्फॉर्म करते हैं कि कितने बजे कॉल है। हालांकि, WhatsApp में इस समस्या का हल आ चुका है। असल में कंपनी ने एक नए फीचर को पेश कर दिया है, जिसके माध्यम से Voice और वीडियो कॉल्स आदि को शेड्यूल करना बेहद ही आसान हो जाता है। इसे आप एक सिंगल यूजर के लिए और कई अलग अलग यूजर्स के लिए भी कर सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

WhatsApp के इस फीचर के साथ आपको कॉल शेड्यूल करने के बाद किसी को इन्फॉर्म नहीं करना होता है कि कितने बजे कॉल होने वाली है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह फीचर तो मजेदार है, लेकिन नहीं जानते हैं कि इसे इस्तेमाल कैसे करना है तो आइए आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं कि आखिर किस प्रकार से WhatsApp पर किसी कॉल को शेड्यूल किया जा सकता है। इसका प्रोसेस बेहद ही आसान सा है और आप चुटकियों में इस काम को करके अन्य ऐप्स पर होने वाली समस्या से भी बच जाने वाले हैं।

WhatsApp पर कॉल शेड्यूल करने के लिए क्या करें?

इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपके फोन में व्हाट्सएप होना चाहिए। अगर पहले ही यह फोन में मौजूद है तो आपको यह सुनिश्चित करना है कि यह अपडेट होना चाहिए, अगर नहीं है तो आप इसे कर सकते हैं।

  • इसके बाद आपको व्हाट्सएप के कॉल सेक्शन में जाना है और यहाँ कॉल ऑप्शन का चुनाव करना है।
  • इसी फीचर के अंदर ग्राहकों को Schedule Option मिलने वाला है, इसपर क्लिक करें।
  • यहाँ आप कॉल की डेट के अलावा टाइम को भी सेट कर सकते हैं, इसके अलावा आप कॉल के टाइप का भी चुनाव कर सकते हैं, जो वॉयस और वीडियो हो सकता है।
  • अगर आप चाहें तो किसी भी कॉल के एंड टाइम को हटा सकते हैं और इसके अलावा रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं।
  • जैसे ही सब हो जाए, तो आपको Next पर क्लिक करना है, इसके अलावा उस कान्टैक्ट को चुनें जिससे आप कॉल के दौरान बातें करना चाहते हैं।
  • इसके साथ साथ अगर आप इस कॉल को शेड्यूल कर रहे हैं तो भी उन यूजर्स को नोटिफिकेशन जाने वाला है, किसी के द्वारा कॉल सेटअप की गई है।
  • इसके बाद आप चैट/कॉल सेक्शन में जाकर ईवेंट आदि को एडिट भी कर सकते हैं।

पहले से शेड्यूल कॉल्स को कैसे कैन्सल करें?

अगर आप किसी कॉल को कैन्सल करना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, हम आपको नीचे इनके बारे में बताने वाले हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले कॉल सेक्शन में जाना है। यहाँ आपको इनकमिंग कॉल पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको एडिट कॉल में जाकर कैन्सल ईवेंट पर क्लिक करना है।
  • अब जब आप इस कॉल को कैन्सल कर रहे हैं तो मैसेज उन यूजर्स को भी जाने वाला है, जो इस कॉल पर जुडने वाले थे।
  • आप डिलीट फॉर एव्रीवन पर क्लिक करके भी कॉल को मिनटों में कैन्सल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: चुटकियों में बनाए Dhurandhar: The Revenge फिल्मी स्टाइल की रील और स्टोरी..Instagram लाया ये गजब जा फीचर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo