इंटरनेट पर और हर जगह सभी जानते हैं कि Netflix ने अपनी free trials काफी समय पहले बंद कर दी थीं। लेकिन अब चुपचाप कुछ यूजर्स के लिए यह सुविधा वापस लौट आई है, इसका मतलब है कि आप फ्री में नेटफलिक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ऐसा आप एक सीमित समय के लिए ही कर सकते हैं। कुछ नए यूजर्स को 30 दिनों के लिए फ्री ट्रायल का ऑप्शन दिया जा रहा है, जबकि कुछ को सिर्फ 15 दिनों वाले ऑप्शन के साथ ही संतुष्ट होना पड़ सकता है, इसका मतलब है कि कुछ लोगों को यह ऑफर पूरे 30 दिन के लिए मिल रहा है, वहीं कुछ को यह ऑफर केवल 15 दिन के लिए ही मिल रहा है। हालांकि, Netflix की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसी कारण इस सुविधा को लेकर लोग असमंजस की स्थिति में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि अगर आपके लिए यह सुविधा है तो आप इसका लाभ कैसे ले सकते हैं।
अगर आपका अकाउंट इस सुविधा के लिए एलीजिबल है तो आपको बड़ी ही आसानी से मिनटों में इस सुविधा का लाभ मिल जाने वाला है, हालांकि, अगर अकाउंट पर यह सुविधा नहीं है तो आपको यह ऑफर नहीं मिलने वाला है, आइए जानते हैं कि इसकी जांच कैसे की जा सकती है।
Netflix automatic renewal enable करता है। अगर आप paid subscription जारी नहीं रखना चाहते तो ट्रायल खत्म होने से पहले ही आपको AutoPay cancel करना होगा, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके अकाउंट से हर महीने पैसे कटते रहने वाले हैं।
असल में, Netflix ने आधिकारिक तौर पर इस तरह के किसी ऑफर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है, इसलिए इस ऑफर को अभी के लिए एक लिमिटेड ऑफर या एक्सपेरिमेंट ऑफर के तौर पर देखा आज सकता है। Netflix शायद region account history या किसी ongoing testing के आधार पर अलग अलग यूजर्स को अलग अलग ऑफर आदि दिखा रहा है। अगर आज आपको यह प्रोमोशन नहीं दिख रहा है तो हो सकता है कि आने वाले समय में दिख जाए या यह भी हो सकता है कि यह आपके लिए है ही नहीं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Jio का 200 रुपये वाला प्लान बना यूजर्स की पहली पसंद, 15 OTT ऐप्स, 30GB डेटा और 1000+ Live TV चैनल्स