Free में चलाना है Netflix का फाड़ू कंटेन्ट..ट्राई करें ये फ्री का जुगाड़

HIGHLIGHTS

Netflix Subscription फ्री में चाहिए?

नेटफलिक्स का 30 दिन वाला फ्री ट्रायल फिर से शुरू हुआ है?

आपको यह ऑफर कैसे मिलेगा और इसे कैसे भुनाया जा सकता है?

Free में चलाना है Netflix का फाड़ू कंटेन्ट..ट्राई करें ये फ्री का जुगाड़

इंटरनेट पर और हर जगह सभी जानते हैं कि Netflix ने अपनी free trials काफी समय पहले बंद कर दी थीं। लेकिन अब चुपचाप कुछ यूजर्स के लिए यह सुविधा वापस लौट आई है, इसका मतलब है कि आप फ्री में नेटफलिक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ऐसा आप एक सीमित समय के लिए ही कर सकते हैं। कुछ नए यूजर्स को 30 दिनों के लिए फ्री ट्रायल का ऑप्शन दिया जा रहा है, जबकि कुछ को सिर्फ 15 दिनों वाले ऑप्शन के साथ ही संतुष्ट होना पड़ सकता है, इसका मतलब है कि कुछ लोगों को यह ऑफर पूरे 30 दिन के लिए मिल रहा है, वहीं कुछ को यह ऑफर केवल 15 दिन के लिए ही मिल रहा है। हालांकि, Netflix की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसी कारण इस सुविधा को लेकर लोग असमंजस की स्थिति में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि अगर आपके लिए यह सुविधा है तो आप इसका लाभ कैसे ले सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Netflix का Free Trial कैसे मिलेगा?

अगर आपका अकाउंट इस सुविधा के लिए एलीजिबल है तो आपको बड़ी ही आसानी से मिनटों में इस सुविधा का लाभ मिल जाने वाला है, हालांकि, अगर अकाउंट पर यह सुविधा नहीं है तो आपको यह ऑफर नहीं मिलने वाला है, आइए जानते हैं कि इसकी जांच कैसे की जा सकती है।

  • सबसे पहले एक नया Netflix account बनाएँ।
  • Registration के दौरान ‘Try 30 days for ₹0’ वाले ऑप्शन की तलाश करें।
  • अगर यह आपको नजर आ रहा है तो आप अपनी पसंद के एक प्लान को चुन सकते हैं, जिसे आप जारी रखना चाहते हैं।
  • Valid UPI ID या debit-credit card से साइन-अप कीजिए।
  • प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको एक भी पैसा नहीं देना है। आपको कुछ दिनों 30 या 15 दिन के लिए यह सुविधा फ्री में मिल जाने वाली है।
  • इसके बाद आपको इस समय के बाद ही netflix subscription के लिए पैसे देने हैं।

एक जरूरी बात जिसका बेहद ध्यान रखें।

Netflix automatic renewal enable करता है। अगर आप paid subscription जारी नहीं रखना चाहते तो ट्रायल खत्म होने से पहले ही आपको AutoPay cancel करना होगा, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके अकाउंट से हर महीने पैसे कटते रहने वाले हैं।

क्या पर्मानेंट है ये ऑफर?

असल में, Netflix ने आधिकारिक तौर पर इस तरह के किसी ऑफर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है, इसलिए इस ऑफर को अभी के लिए एक लिमिटेड ऑफर या एक्सपेरिमेंट ऑफर के तौर पर देखा आज सकता है। Netflix शायद region account history या किसी ongoing testing के आधार पर अलग अलग यूजर्स को अलग अलग ऑफर आदि दिखा रहा है। अगर आज आपको यह प्रोमोशन नहीं दिख रहा है तो हो सकता है कि आने वाले समय में दिख जाए या यह भी हो सकता है कि यह आपके लिए है ही नहीं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Jio का 200 रुपये वाला प्लान बना यूजर्स की पहली पसंद, 15 OTT ऐप्स, 30GB डेटा और 1000+ Live TV चैनल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile