Garmin Summer Sale में स्मार्टवॉचेज़ पर हो रही है डिस्काउंट की बौछार, ये रही पूरी लिस्ट

Highlights

Garmin India कई पॉप्युलर गार्मिन स्मार्टवॉचेज़ पर समर सेल के दौरान डिस्काउंट पेश कर रहा है

कुछ गार्मिन वॉचेज़ पर Rs 6000 तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है

गार्मिन स्मार्टवॉचेज़ सेल ऑफर्स मई तक चलेंगे

Garmin India ने भारतीय बाजार में कई पॉप्युलर स्मार्टवॉचेज़ पर समर सेल ऑफर्स की घोषणा की है। इनमें Venu 2, Venu Sq2, Lily और Instinct 2 शामिल हैं। इस सेल के दौरान इन गार्मिन वॉचेज़ पर कम से कम ₹5000 के फ्लैट डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।  

1. Venu 2/2S

Venu 2/2S में AMOLED डिस्प्ले, इंटीग्रेटेड GPS सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इसके अलावा इसके हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स में बॉडी बैटरी एनर्जी मॉनिटरिंग, हेल्थ स्नैपशॉट फीचर, पल्स Ox सेन्सर, स्ट्रेस ट्रैकिंग, फ़ीमेल हेल्थ ट्रैकिंग, हाइड्रेशन ट्रैकिंग, रेस्पिरेशन ट्रैकिंग आदि शामिल हैं। Venu 2/2S सेल में ₹39,990 में उपलब्ध है। 

2. Venu 2 Plus

Venu 2 Plus में हर्ट रेट, हर्ट रेट वेरिएबिलिटी, पल्स Ox, रेस्पिरेशन और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसे हेल्थ स्नैपशॉट फीचर मिलते हैं। इसके अलावा आप इस वॉच की मदद से लगभग 25 इनडोर और GPS स्पोर्ट्स ऐप्स जैसे वॉकिंग, रनिंग, HIIT, साइकलिंग, पूल स्विमिंग, पाइलेट्स, योगा, इनडोर क्लाइम्बिंग, हाइकिंग और मसल मैप ग्राफिक्स के साथ अडवांस स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी अन्य चीजों को भी ट्रैक कर सकते हैं। Venu 2 Plus की सेल की कीमत ₹39,990 है। 

3. Venu Sq2

Venu Sq2 में एक रेक्टैंग्युलर वॉच फेस, AMOLED स्क्रीन, 24x7 हेल्थ ट्रैकिंग, स्लीप हेल्थ मॉनिटरिंग और बॉडी बैटरी मेजरमेंट जैसे फीचर मिलते हैं। कंपनी इस स्मार्टवॉच के लिए 11 दिन की बैटरी लाइफ का दावा करती है। सेल के दौरान आप Venu Sq 2 को ₹22,490 और Sq2 Music को ₹27,990 में खरीद सकते हैं। 

4. Lily

Lily को महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए बनाया गया है और इसमें फ़ीमेल हेल्थ मॉनिटरिंग, 34mm वॉच केस, यूनिक T-बार लग्स, मोनोक्रोमैटिक LCD टचस्क्रीन और फेमिनिन एस्थेटिक के साथ 14mm का बैंड दिया गया है। Garmin Lily इस सेल के दौरान ₹16,990 में उपलब्ध है। इसके लेदर कोकोआ, लाइट गोल्ड, मेटल हेजल और ब्लैक वेरिएंट्स को डिस्काउंट के बाद ₹22,490 में खरीदा जा सकता है। 

5. Instinct 2 & 2S Solar

Instinct 2 और 2S Solar स्मार्टवॉचेज़ एक मजबूत डिजाइन के साथ आती हैं मिलिट्री स्टैंडर्ड 810 के लिए थर्मल और शॉक रेसिस्टेंट रेटिंग मिली है और यह 100 मीटर तक वॉटर रेटेड है। इसमें स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए पॉलिमर केस गोरिल्ला ग्लास भी लगाया गया है। Instinct 2S Solar सोलर तकनीक से लैस है और इसमें काफी लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। स्मार्टवॉच में VO2 मैक्स, स्लीप स्कोर, मल्टी GNSS सपोर्ट और ट्रैकबैक राउटिंग सुविधा जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। Instinct 2 को आप ₹33,490 में खरीद सकते हैं। 

Garmin sale ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड्स में लाइव है:  

  • Offline: गार्मिन ब्रांड स्टोर और गार्मिन शॉपिंग शॉप, क्रोमा, विजय सेल्स, हीलियोज़, जस्ट-इन-टाइम, ज़िमसन वॉच, कमल वॉच कंपनी, रस्विक स्टोर्स, मास्टरमाइंड, विशाल ट्रेडिंग, साइक्लोफिट, Decathlon (Bengaluru), जनरल ट्रेड और सभी लीडिंग वॉच, स्पोर्ट्स और बाइक रीटेल आउटलेट्स।  
  • Online: Amazon, Flipkart, Synergizer.com, Bhawar.com, Nykaa.com,Tata Cliq, Tata Luxury

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles