Raksha Bandhan 2026: इस साल 28 अगस्त 2026 को राखी का यह शुभ पर्व मनाया जाने वाला है। अगर आप अभी भी यह सोच रहे हैं कि इस साल अपनी बहन को ऐसा क्या गिफ्ट दें जिसे पाकर वह बेहद खुश हो जाये और इसी के साथ वो गिफ्ट उसके लिए यूज़फुल भी हो, तो अब और कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी तलाश यहीं खत्म होती है। इस आर्टिकल में आज हम आपके लिए ऐसे 5 ख़ास टेक वियरेबल गिफ्ट्स की लिस्ट लेकर आये हैं जिन्हें आप अमेज़न या फ्लिपकार्ट पर 10,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
लिस्ट का हमारा सबसे पहला गिफ्ट आईडिया है OnePlus के यह 4 TWS Earbuds जिसकी कीमत 6,499 है। यह बड्स 55dB एक्टिव नॉइस कैंसलेशन के साथ आते हैं साथ ही इसमें 11mm का वूफर और 6mm के ट्वीटर के साथ मिलता है ड्यूल DACs, कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें आपको ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी मिलती है। धुल और पानी से बचाव के लिए इन ईयरबड्स को IP55 प्रोटेक्शन रेटिंग प्राप्त हुई है। एक बार चार्ज करने पर आप इन ईयरबड्स को 45 घंटो तक लगातार इस्तेमाल कर सकते हैं। 10 मिनट के क्विक चार्ज से यह बड्स 11 घंटो का प्लेबैक ऑफर करते हैं।
Pebble Halo 2 Next-Gen Smart Ring 3,999 रुपये की कीमत पर बिक रही है। इस स्मार्ट रिंग में डिजिटल डिस्प्ले और जेस्चर कंट्रोल की सुविधा है, जिससे रिमोट कैमरा एक्सेस किया जा सकता है। यह स्लीप मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, HRV मॉनिटरिंग और हार्ट-रेट ट्रैकिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस कई स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है और इसमें कैलोरी ट्रैकिंग की सुविधा भी शामिल है।
अगर आप अपनी बहन को हेडफोन देना चाहते हैं साथ ही अपने बजट का भी ध्यान रखना चाहते हैं तो अपनी बहन को इस राखी दीजिये CMF Headphone Pro इन हेडफोन्स को आप इनके ओरिजनल प्राइस 9,999 रूपए की जगह अब सिर्फ 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इन हेडफ़ोन में कस्टमाइज़्ड 40mm डायनामिक ड्राइवर, LDAC सपोर्ट और 40dB तक का ANC मिलता है। दावा किया जाता है कि ANC चालू होने पर यह डिवाइस वायरलेस प्लेबैक के साथ 50 घंटे तक चल सकता है।
नॉइस की यह Pro 6 Max स्मार्ट वॉच को आप सिर्फ 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर इस स्मार्टवॉच के फीचर्स की बात करें तो इस वॉच में आपको 1.96-इंच की डिस्प्ले के साथ मिलती है 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस। यह डिवाइस GPS ट्रैकिंग के साथ मल्टी-स्पोर्ट ट्रैकिंग सपोर्ट करता है इसके अलावा मेज़रिंग मैट्रिक्स में यह डिवाइस हार्ट रेट, स्टेप्स, डिस्टेंस और कैलोरी बर्न्ड रेट जैसी सुविधा भी देता है। इसी के साथ यह स्मार्टवॉच 50 मीटर्स तक वॉटर रेसिस्टेंट भी है। बैटरी की बात करें तो यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक चलती है।
लिस्ट का हमारा सबसे आखिरी और किफायती गिफ्ट सजेशन Apple के ये वायर्ड EarPods हैं। अब USB Type-C में आने वाले Apple के इन ऐयरपॉड्स से अच्छा गिफ्ट और क्या ही हो सकता है। यह ऐयरपॉड्स सिर्फ और सिर्फ 1,649 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें: Redmi 17C 5G हुआ लॉन्च..6000mAh की बैटरी वाला फोन खरीदने से पहले देखें टॉप फीचर