अब हर जगह साथ जाएगा TV, पोर्टेबल डिज़ाइन के साथ आता है ये यूनिक TV, फीचर्स उड़ा देंगे होश
आज कल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर दुसरा ग्राहक एक 75 – 85 इंच का बड़ा 4K अल्ट्रा HD OLED TV खरीद रहा है. ये TVs वैसे तो बढ़िया लगते हैं क्योंकि इनकी बड़ी स्क्रीन पर फिल्में और वीडियोस देखने में काफी मज़ा आता है. ये TVs बड़े तो होते हैं लेकिन अगर आपको इन्हें एक से दूसरे कमरे में ले जाना हो तो वो काम तो असंभव सा लगता है. जहां काफी लोग एक बड़े TV के कायल हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन बेहतरीन पोर्टेबल TVs के बारे में जानते हैं. ये TVs एक से दूसरे कमरे में आसानी से ले जाए जा सकते हैं और इनमें कोई वायरिंग का भी झंझट नहीं होता है. अगर आप भी एक ऐसे पोर्टेबल TV को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो यहां हैं इसके फीचर्स और डिटेल्स.
Surveyपोर्टेबल TV और उसके फीचर्स
बाज़ार में मिलने वाले पोर्टेबल TVs अकसर 32 इंच के होते हैं और इनका ऐसा डिज़ाइन इसलिए होता है क्योंकि इस की वजह से आप इन्हें एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जा सकते हैं. भारत में जाने माने ब्रांड्स जैसे LG और Samsung भी इन TVs में पहियों वाले स्टैंड देते हैं जो इन्हें मूव करना और भी आसान बना देते हैं. इनका सबसे बढ़िया फीचर है इनमें लगी बैटरी, जैसे आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज करते हैं वैसे ही आप इन्हें भी चार्ज कर सकते हैं. एक बार चार्ज करने के बाद इन TVs में 8 से 11 घंटों का बैटरी बैकअप मिलता है. बैटरी मिलने का मतलब यह है की आप इन TVs को बिना वायर के झंझट के इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ TVs में टच स्क्रीन मोड आता है और इन्हें इच्छा अनुसार रोटेट भी करा जा सकता है.
पोर्टेबल TV के अन्य फायदे
बाज़ार में मिलने वाले पोर्टेबल TVs एंड्राइड TV के सपोर्ट के साथ आते हैं और एंड्राइड TV होने की वजह से यह TVs आराम से गेम्स चला पाते हैं. इन्हें एक TV से एक पोर्टेबल डेस्कटॉप बनाने में सिर्फ एक कीबोर्ड और माउस का अंतर है. अगर आप एक किफायती पोर्टेबल TV को खरीद कर एक पोर्टेबल डेस्कटॉप बना लेते हैं तो यह TV आपके लिए कम दाम में ज्यादा काम कर सकता है.
पोर्टेबल TV की भारत में कीमत
भारत के बाज़ारों में यह TVs दोनों ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं. इनके प्राइस 20,000 रुपये से 55,000 रुपये तक होते हैं. पोर्टेबल TVs और भी महंगे दामों में मिलते हैं लेकिन अगर आप एक किफायती TV को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर विकल्प 20,000 रुपये से 55,000 रुपये वाले TVs हैं.
क्या आपको खरीदना चाहिए पोर्टेबल TV?
एक पोर्टेबल TV हर किसी की जरूरतों को पूरा नहीं करता है. अगर आपके घर में कम जगह है या आप खाना बनाने के शौकीन हैं और आप अकसर TV पर खाना बनाना सिखाने वाली वीडियोस देखते हैं तो यह TV आपके लिए सबसे बढ़िया है क्योंकि यह TV आराम से किचन में ले जाया जा सकता है और इसे इसतेमाल करना भी आसान है. लेकिन अगर आपके घर में जगह की कमी नहीं है और आप एक बड़ी स्क्रीन देखना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प नहीं है.
यह भी पढ़ें: 43-इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ इस कंपनी का QLED Smart TV, कीमत 11,000 रुपये से कम
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
