अगर आप अपने घर में एक नया स्मार्ट टीवी लगवाना चाहते हैं लेकिन आपकी इस इच्छा के बीच में स्मार्ट टीवी के आसमान छूते हुए दाम एक बाधा बनकर सामने आ रहे हैं तो अब आपको उनकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी स्मार्ट टीवी डील जो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर मिल रही है. इसके चलते आप 20,000 रुपये तक के दाम में आने वाले स्मार्ट टीवी को 13,000 रुपये से भी कम दाम में खरीद सकते हैं. अगर आप इस डील के बारे में और जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आपको इस डील से जुड़ी सारी डिटेल्स मिलेंगी.
अभी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर Sansui के दमदार स्मार्ट टीवी पर भारी छूट मिल रही है. इस स्मार्ट टीवी की असल कीमत 19,990 रुपये की है लेकिन अभी इस पर मिल रही 30 प्रतीशत की छूट के चलते यह स्मार्ट टीवी मात्र 13,990 रुपये में उपलब्ध है. अगर आपको यह डिस्काउंट कम लगता है तो इस पर एक्सचेंज ऑफर्स और बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध हैं.
इस स्मार्ट टीवी को खरीदते समय अगर आप अपने पुराने टीवी को एक्सचेंज करते हैं तो आप इस स्मार्ट टीवी पर 2,190 रुपये तक की और बचत कर सकते हैं. यह ध्यान में रखना जरूरी है की एक्सचेंज ऑफर में आपको मिलने वाली छूट आपके टीवी की फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करती है. इसके साथ ही इसे खरीदते समय अगर आप Flipkart Axis या Flipkart SBI का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको 2,837 रुपये की और छूट मिल सकती है. अगर आप इन सारे ऑफर्स का लाभ उठाने में सफल होते हैं तो आप इसे 8,963 रुपये तक के दाम में खरीद सकते हैं.
यह 32 इंच का स्मार्ट टीवी LED पैन्ल के साथ आता है जिसमें 60Hz का दमदार रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इसके साथ ही इस स्मार्ट टीवी में 7 मोड्स मिलते हैं जिसमें स्टैण्डर्ड, विविड, ईको, मूवी, गेम, स्पोर्ट्स और यूजर मोड शामिल है. इस टीवी में दमदार साउंड के लिए 20W के स्पीकर्स मिलते हैं जो Dolby Audio के सपोर्ट के साथ आते हैं. सिनेमा जैसा एहसास देने के लिए इस स्मार्ट टीवी में एक बेहतरीन बेज़ेलेस डिज़ाइन देखने को मिलता है. इसमें Screen Mirroring के लिए बिल्ट इन Coolink मिलता है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M47 vs Vivo T4R vs Realme 16T: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना