Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में सोच से भी सस्ते मिल रहे ये 4K QLED Smart TV, लूट लो!

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में सोच से भी सस्ते मिल रहे ये 4K QLED Smart TV, लूट लो!

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में क्या आप भी टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं? तो आज हम आपके लिए Xiaomi, iFFALCON और Hisense जैसे ब्रांड्स के 55 इंच वाले Premium Smart TV पर मिलने वाले ऑफर्स लेकर आए हैं। आज की इस लिस्ट में हम आपके लिए 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन, QLED और Mini LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाले टीवी लेकर आए हैं। इस सभी स्मार्ट टीवी की प्रभावी कीमतें 33,999 रुपये से शुरू होती है। और सिर्फ इतना ही नहीं चुनिंदा मॉडल्स SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान या कूपन डिस्काउंट इस टीवी की कीमत को और भी ज़्यादा गिरा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की यहां लिस्टेड सभी स्मार्ट टीवी की कीमत 35,000 रुपये से कम नहीं है, लेकिन बैंक ऑफर्स और कूपन के बाद आपको कुछ मॉडल इस बजट में मिल सकते हैं। आइये यहां कुछ टीवीज़ पर मिलने वाले ऑफर्स और उनके स्पेक्स जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi X 55-inch 4K Smart TV

Xiaomi के Smartchoice X 55-inch 4K Ultra HD Smart TV इस समय 33,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इस टीवी पर 300 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1,750 रुपये का बैंक ऑफर भी मिल रहा है। दोनों ऑफर लागू होने पर इस टीवी की कीमत 31,949 रुपये रह जाती है। इस टीवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें 55 इंच की 4K Ultra HD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है, साथ ही इस टीवी में Dolby Vision, HDR10 और HLG का सपोर्ट मिलता है। टीवी में Reality Flow MEMC और Vivid Picture Engine 2 भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 120Hz DLG Game Booster मिलता है। (यहां से खरीदें)

Xiaomi FX Pro 55-inch 4K QLED TV

Xiaomi FX Pro 55-inch 4K QLED Smart TV की कीमत 35,499 रुपये है। इस टीवी पर आपको 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 3,750 रुपये का SBI बैंक ऑफर मिलेगा। दोनों ऑफर्स लागू हो जाने के बाद इस टीवी की कीमत महज़ 31,249 रुपये रह जाती है। इस टीवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें 55 इंच की 4K QLED स्क्रीन दी गई है। इसमें HDR10+, HDR10 और HLG का सपोर्ट मिलता है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए Reality Flow MEMC और Vivid Picture Engine 2 दिया गया है। इसमें 120Hz Game Booster भी मिलता है। (यहां से खरीदें)

Xiaomi FX 55-inch QD-Mini LED TV

लिस्ट में तीसरा TV भी Xiaomi का है, जिसमें FX 55-inch QD-Mini LED Smart TV मॉडल शामिल है। इसकी लिस्टेड कीमत 37,499 रुपये है। इस टीवी पर आपको 700 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1,750 रुपये का SBI बैंक ऑफर मिल सकता है। दोनों ऑफर लागू होने पर इसकी कीमत 35,049 रुपये रह जाती है। इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत इसका QD-Mini LED पैनल है। इसमें क्वांटम डॉट मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी के साथ Full Array Local Dimming दी गई है। यह 4K Ultra HD रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें Dolby Vision, HDR10, HDR10+ और HLG का सपोर्ट मिलता है। (यहां से खरीदें)

iFFALCON U75 55-inch 4K Google TV

iFFALCON U75 55-inch 4K UHD Smart LED Google TV इस समय 39,499 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इस टीवी पर 6,750 रुपये का SBI बैंक ऑफर मिल रहा है। बैंक ऑफर लागू होने पर इस टीवी की कीमत 32,749 रुपये रह जाती है। इसके फीचर्स की बात करें तो इस टीवी में 55 इंच की 4K LED स्क्रीन दी गई है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और DLG के जरिए 240Hz तक का सपोर्ट बताया गया है। इसमें Dolby Vision, HDR10 और MEMC 120Hz टेक्नोलॉजी मिलती है। गेमिंग के लिए Game Master फीचर दिया गया है, जबकि AiPQ Pro Processor पिक्चर प्रोसेसिंग का काम करता है। (यहां से खरीदें)

Hisense E75Q 55-inch 4K QLED TV

Hisense E75Q 55-inch 4K Ultra HD Smart Hi-QLED TV की लिस्टेड कीमत 36,490 रुपये है। इस पर 1,750 रुपये का SBI बैंक ऑफर दिया जा रहा है। बैंक ऑफर लागू होने पर इसकी कीमत 34,740 रुपये रह जाती है। इस टीवी में 55 इंच का 4K QLED पैनल दिया गया है। इसमें Quantum Dot टेक्नोलॉजी, Dolby Vision, HDR10+ और AI 4K Upscaler मिलता है। कंपनी ने इसमें Filmmaker Mode और MEMC भी दिया है। गेमिंग के लिए ALLM, VRR और Game Mode Plus जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका सामान्य रिफ्रेश रेट 60Hz है। (यहां से खरीदें)

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आने वाला है बड़ा फीचर! इंटरनेट बंद होने पर भी तय समय पर भेज सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile