नया Smart TV खरीदने का नहीं मिलेगा इससे बेहतर मौका! Amazon Sale में धड़ाधड़ बिक रहे ये वाले मॉडल
अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल ज़ोरो शोरो से चल रही है। इस सेल में 43 इंच के स्मार्ट टीवी पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सेल में Sony, Samsung, LG, TCL और Philips जैसे दमदार ब्रांड्स के Full HD, 4K Ultra HD और QLED मॉडल्स उपलब्ध हैं। साथ ही आप विभिन्न प्रकार के स्मार्ट टीवी पर 16% से 67% तक की बचत कर सकते हैं। Uniboom Optima पर 67% तक छूट मिल रही है, जिस से इसकी कीमत 13,990 रुपये हो गई है। वहीं Visio World और IONSTAR जैसे टीवी क्रमशः 13,999 रुपये और 14,690 रुपये की किफायती कीमत पर मिल रहे हैं। इसके अतिरिक्त Lumio Vision (31,999 रुपये), LG Nano (31,999 रुपये), TCL QLED (32,990 रुपये), Onida (22,499 रुपये) और Sony Bravia (46,990 रुपये) भी विशेष छूट के साथ लिस्टेड हैं।
SurveyNo Cost EMI और बैंक ऑफर्स
इन सभी स्मार्ट टीवी की खरीदारी को आसान बनाने के लिए No Cost EMI की सुविधा भी मिल रही है। अगर आप खरीदारी के दौरान भुगतान SBI क्रेडिट कार्ड से करते हैं, तो टीवी की कीमत पर आपको पूरे 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। वहीं Amazon Pay ICICI कार्ड पर कैशबैक का लाभ उठाया जा सकता है।
Xiaomi FX Pro 4K QLED Smart TV
अमेज़न सेल में Xiaomi का FX Pro 4K QLED 43-inch Smart TV बहुत ही कम दाम पर खरीदा जा सकता है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान इस टीवी पर 40% डिस्काउंट मिल रहा है जिससे इसकी कीमत सिर्फ 26,999 रुपये रह जाती है। यह टीवी प्रीमियम QLED डिस्प्ले, शानदार 30W बॉक्स स्पीकर्स और इन-बिल्ट Fire TV OS के साथ आता है। अगर आप 30,000 रुपये से कम के बजट में बेहतरीन विज्युअल और दमदार साउंड क्वालिटी वाला स्मार्ट टीवी खोज रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सही डील हो सकती है।
TCL Smartchoice 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
अमेज़न की इस सेल में TCL के Smartchoice 43-inch 4K QLED Google TV पर 33% का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत महज़ 32,990 रुपये रह जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस टीवी को आमतौर पर 48,990 रुपये में खरीदा जा सकता था। यह स्मार्ट टीवी QLED डिस्प्ले, Dolby Vision, Dolby Atmos और गेमिंग के लिए Game Master जैसे एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है। अगर आप Google TV इंटरफेस और लंबे समय के लिए 2 साल की ब्रांड वारंटी के साथ एक फीचर-पैक टीवी की तलाश में हैं, तो ये टीवी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Visio World VW QLED Android TV
Visio World 43-inch QLED Android TV पर 53% की भारी छूट मिल रही है। इस छूट के बाद इस टीवी की कीमत सिर्फ और सिर्फ 13,999 रुपये रह जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस टीवी की MRP 29,999 रुपये है। कम कीमत में QLED डिस्प्ले और एंड्रॉइड स्मार्ट फीचर्स चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह एक बेहद किफायती और शानदार विकल्प है।
Samsung FHD Smart LED TV
अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में भरोसेमंद ब्रांड Samsung का 43-inch Smart FHD TV 16% की छूट के बाद सिर्फ 22,990 रुपये में मिल रहा है, इस टीवी की आधिकारिक कीमत 27,500 रुपये है। यह टीवी Samsung Tizen OS, Samsung Knox Security, PurColor टेक्नोलॉजी और Samsung TV Plus (100+ फ्री चैनल्स) जैसे शानदार फीचर्स के साथ आता है। अगर आप एक टिकाऊ, एनर्जी-इफिशिएंट (5-स्टार रेटिंग) और ब्रांडेड स्मार्ट टीवी की तलाश में हैं, तो यह एक बढ़िया विकल्प है।
Uniboom Optima Smart LED Android TV
Uniboom Optima 43-inch Smart Android TV पर 67% की भारी छूट मिल रही है। ये टीवी अपनी MRP 41,990 रुपये से घटकर सिर्फ 13,990 रुपये में मिल रहा है। यह स्मार्ट टीवी 30W Firing Boom स्पीकर्स, ट्रूली फ्रेमलेस डिज़ाइन और एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। यदि आपका बजट बेहद सीमित है और आप कम कीमत में 43 इंच का बड़ा स्मार्ट टीवी चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक आकर्षक विकल्प है।
नोट: आर्टिकल में एफीलिएट लिंक्स मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Amazon Sale में 10,000 रुपये से कम के ये 5 फोन हुए और सस्ते, SBI ऑफर के बाद कीमत 6,885 रुपये से शुरू
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
