20,000 रुपये से कम में मिल रहे 4K QLED Smart TV, इस जगह चल रहीं ताबड़तोड़ डील्स!

By

आज कल के समय में स्मार्ट टीवी लगभग हर भारतीय घर की शान बनकर उभर आए हैं. सिनेमा से लेकर स्पोर्ट्स और गेमिंग तक, स्मार्ट टीवी के माध्यम से अपने मनोरंजन से जुड़ी सारी जरूरतें पूरी हो जाती हैं. लेकिन कई बार यह स्मार्ट टीवी खरीदने से पहले लोग इसलिए झिझकते हैं क्योंकि इनका दाम काफी ज्यादा होता है और ऐसा बहुत कम होता है की यह स्मार्ट टीवी डिस्काउंट पर मिलें. लेकिन अब आपको झिझकने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि ये स्मार्ट TVs ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेज़न पर 20,000 रुपये से कम दाम पर मिल रहे हैं.

Samsung HD Smart LED TV (16,490 रुपये)

Samsung का 32 इंच का यह स्मार्ट टीवी कई ग्रहाकों के लिए पहली पसंद इसलिए है क्योंकि इसके साथ Samsung का भरोसा आता है. इस स्मार्ट टीवी में HDR मोड मिलता है और यह स्मार्ट टीवी Q-Symphony के फीचर के साथ आता है जिसकी मदद से यह बढ़िया साउंड क्वालिटी देता है. इसमें WiFi और Bluetooth जैसी सुविधाओं के साथ ही वेब ब्राउज़र की भी सुविधा मिलती है. प्राइवेसी के लिए यह स्मार्ट टीवी Samsung Knox की सुरक्षा के साथ आता है.

Xiaomi F Series HD Smart LED Fire TV (12,999 रुपये)

32 इंच के इस स्मार्ट टीवी में बढ़िया हाई डेफिनिशन डिस्प्ले मिलता है जो विविड पिक्चर इंजन 2 के साथ आता है. इसमें Alexa और अमेज़न फायर टीवी की सुविधा भी साथ मिलती है जिसकी मदद से ग्राहक अपना मनपसंद कंटेंट देख सकते हैं. इसके साथ ही बढ़िया साउंड क्वालिटी के 20W तक के स्पीकर्स भी दिए गए हैं. इसमें एकदम सिनेमा वाला अनुभव देने के लिए बिलकुल बेज़ल-लेस डिज़ाइन दिया गया है और इसके साथ ही इसमें OTT Play की भी सुविधा मिलती है.

Onida NexG Series 4K UHD Smart Google TV (19,999 रुपये)

43 इंच का यह स्मार्ट टीवी 2 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आता है. इसमें गूगल टीवी के साथ ही Apple AirPlay और Apple Home जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. इस स्मार्ट टीवी में बढ़िया पिक्चर और साउंड देने के लिए Dolby Vision और Dolby Atmos की भी सुविधा मिलती है. इसके साथ ही यह स्मार्ट टीवी HDR 10 को सपोर्ट करता है और इसमें nexg प्रोसेसर मिलता है जो 16GB की स्टोरेज और 2GB की RAM के साथ आता है. इसके अलावा यह स्मार्ट टीवी पिक्सा विजुअल इंजन पर चलता है.

Phillips 6100 Series Frameless HD Smart LED Google TV (13,999 रुपये)

32 इंच के इस Phillips स्मार्ट टीवी में 60Hz का दमदार रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है जो Eye Care फीचर के साथ आता है. इसके साथ ही बढ़िया साउंड क्वालिटी के लिए इसमें Dolby Audio की भी सुविधा मिलती है. बढ़िया पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें Auto Low Latency Mode (ALLM) भी मिलता है जो HDR10 की सुविधा के साथ आता है. यह स्मार्ट टीली बिल्ट इन क्रोमेकास्ट के साथ आता है और इसमें गूगल टीवी की सुविधा मिलती है.

TCL V5C Series FHD Smart QLED Google TV (15,490 रुपये)

32 इंच का यह फ्रेमलेस टीवी गूगल टीवी की सुविधा के साथ आता है और इसका QLED पैन्ल बढ़िया सिनेमा वाला अनुभव देता है. यह स्मार्ट टीवी 1 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है. इसके साथ ही इसमें कई मोड्स मिलते हैं जिसमें मूवी मोड, गेम मोड और स्पोर्ट्स मोड शामिल है. यह दमदार टीवी 60Hz के लाजवाब रिफ्रेश रेट पर गेमिंग करने की आज़ादी देता है. बढ़िया साउंड के लिए इसमें 24W तक की Dolby Audio की भी सुविधा मिलती है और इसमें एक इंटेलीजेंट साउंड मोड मिलता है.

यह भी पढ़ें: 9 हज़ार से भी कम में घर ले आएं 32-इंच का Frameless HD Smart TV, यहां मिल रही तगड़ी डील

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By