Jio BSNL Airtel Vi Best Recharge Offers for Free T20 World Cup 2026 match watch on JioHotstar
TRAI September 2026 Report: ट्राई की सितंबर 2026 रिपोर्ट्स के आधार पर पिछले महीने में 1.677 करोड़ मोबाइल यूजर्स ने नंबर पोर्ट कराने यानी MNP की रिक्वेस्ट सबमिट की है। रिपोर्ट्स में बताया गया है की प्रमख टेलीकॉम कंपनियों ने नए ग्राहकों को जोड़ा है। वैसे तो पिछले कई महीनो से एयरटेल सबसे अधिक नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स को जोड़ रही है। हालंकि इस बार सितंबर में जियो ने एयरटेल को पछाड़ दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार देश में एक महीने के अंदर 64 लाख से अधिक यूजर्स ने नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाया है।
ट्राई के अनुसार, सितंबर में जियो ने 27 लाख 12 हजार 632 नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क में जोड़ा। अब उसका कुल सब्सक्राइबर बेस 51 करोड़ 11 लाख 44 हजार 537 यूजर्स पर पहुंच गया है। वहीं दूसरे नंबर पर एयरटेल है, जिसने सितंबर में 26 लाख 92 हजार 96 नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। उसके कुल मोबाइल यूजर्स की संख्या अब 49 करोड़ 42 लाख 91 हजार 213 पर पहुंच गई है।
बात करें वोडा-आइडिया की, तो इसने 5 लाख 50 हजार 119 नए ग्राहकों को जोड़ा है और अब इसके कुल मोबाइल यूजर्स की संख्या 20 करोड़ के पार चली गई है। वहीं चौथे नंबर पर सरकारी कंपनी BSNL है, जिसके पास अब 9 करोड़ 42 लाख 96 हजार 332 सब्सक्राइबर्स हो गए हैं और सितंबर में कंपनी ने वीआई से अधिक 6 लाख 25 हजार 633 नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क पर जोड़ा।
ट्राई की रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले महीने देश में 64.7 लाख नए ब्राॅडबैंड कनेक्शन लगवाए गए है। सिर्फ एक महीने में भारत में 65.7 लाख मोबाइल यूजर्स जुड़े हैं।वहीं नए ग्राहकों को जोड़ने में सरकारी कंपनी बीएसएनएल, वोडा-आइडिया से आगे निकल गई। भारत में मोबाइल सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या 129 करोड़ 99 लाख 99 हजार 801 पर पहुंच गई। भले ही देश में मोबाइल सब्सक्राइबर्स बढ़े हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्राें में यह रफ्तार सुस्त है जहां सिर्फ 15 लाख 63 हजार 59 नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स ही जोड़े गए।
यह भी पढ़ें: फोन खो जाने पर Vi देगा 25,000 रुपये? देखें क्या है, ये ऑफर और किन लोगों को मिलेगा