Jio vs Airtel vs Vi: किसके रिचार्ज में मिल रहे हैं ज़्यादा फायदे, तीनों रिचार्ज प्लान्स के फायदों की तुलना
Jio, Airtel और Vi के कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान में OTT, AI टूल्स और एडिटिंग ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मिलते हैं।
Jio के चुनिंदा प्लान में Gemini Pro, Canva और Google Cloud Storage जैसे बेनिफिट्स दिए जाते हैं।
Airtel के कुछ रिचार्ज प्लान में Adobe Express Premium और Google One का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
अब टेलीकॉम कंपनियां सिर्फ कॉल, एसएमएस और इंटरनेट की ही सुविधा देने तक सीमित नहीं रह गईं हैं। जियो हो या एयरटेल या फिर वोडाफोन, सभी टेलीकॉम कंपनियां अलग-अलग तरह की अतिरिक्त सुविधाएं दे रही हैं। आज हम इन तीनों ही टेलीकॉम कंपनियों के उन प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की आपसे बात करने जा रहे हैं जो मुफ्त में ओटीटी, एआई और एडिटिंग टूल्स के सब्सक्रिप्शन देती हैं। इनमें आप अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना रिचार्ज प्लान चुन सकते हैं।
Surveyजेमिनी प्रो, कैनवा प्रो, एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम और क्लाउड स्टोरेज
जियो के 349 रुपये वाले या इससे भी ज़्यादा मंथली रिचार्ज प्लान्स में जेमीनी प्रो का बेनिफिट मिलता है। वहीं जियो के 349 रुपये वाले प्लान में कैनवा लाइट प्रो सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। अगर आप 399 रुपये या उससे ऊपर का रिचार्ज करते हैं तो आपको फुल कैनवा प्रो मिलता है। जियो के 1000 रुपये के एनुअल पैक में भी फुल कैनवा प्रो सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं 349 रुपये के रिचार्ज प्लान और जियो होम प्लान के साथ 5000 जीबी यानी 5 टीबी का गूगल स्टोरेज मिलता है। जियो के कई रिचार्ज प्लांस में 50 जीबी जियो एआई क्लाउड स्टोरेज मिलता है।
जानिये एयरटेल के प्लान्स में मिलने वाले फायदे
एयरटेल अपने कई रिचार्ज प्लान में एडिंटिंग टूल एडोबी का प्रीमियम प्लान मुफ्त देता है। इसकी शुरुआत 199 रुपये के प्लान से ही हो जाती है। वहीं, एयरटेल के 379 रुपये और 449 रुपये के रिचार्ज प्लान में गूगल वन का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसमें 30 जीबी क्लाउड स्टोरज की सुविधा मिलती है।
मुफ्त का मनोरंजन
जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, सोनी लिव, जी5 जैसे ओटीटी सब्सक्रिप्शंस जियो, एयरटेल और वीआई के कई प्लांस में मिल जाते हैं। आपि जानकारी के लिए बता दें कि आप जियो के 55 रुपये के रिचार्ज प्लान से जियो टीवी ऐप के जरिए कई पेड टीवी चैनल्स भी फ्री में देख सकते हैं। वहीं, 77 रुपये से सोनी लिव के रूप में ओटीटी प्लान मिलना शुरू हो जाता है। 149 रुपये के प्लान से जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलने लगता है। वहीं बात करें अगर जियो के 200 रुपये के डेटा प्लान की तो इसमें यूट्यूब प्रीमियम, YT म्यूजिक प्रीमियम, प्राइम वीडियो मोबाइल, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, Z5, लायंसगेट, डिस्कवरी+, जियो टीवी, फैनकोड, टाइम्स प्ले जैसे ओटीटी सब्सक्रिप्शन मिल जाते हैं।
नेटफ्लिक्स प्लान्स
जियो में फ्री नेटफ्लिक्स 1299 रुपये और 1799 रुपये के रिचार्ज प्लान में ही मिलता है। वहीं, वीआई अपने 1198 रुपये और 1599 रुपये के प्लान पर नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन देता है। एयरटेल नेटफ्लिक्स का बेसिक सब्सक्रिप्शन 279 रुपये के प्लान से फ्री में मिलता है।
सिनेपॉलिस टिकट डिस्काउंट
जियो के 200 रुपये के रिचार्ज पर सीनेपोलिस के कम से कम 550 रुपये के टिकट पर 150 रुपये की छूट मिल जाती है। तीनों ही टेलिकॉम कंपनियों के अपने-अपने ओटीटी प्लैटफॉर्म्स भी हैं। जियो का अपना जियो टीवी और जियो हॉटस्टार है तो एयटेल का एयटेल एक्स्ट्रीम है जबकि वीआई का वीआई मूवीज एंड टीवी है।
रिचार्ज से पहले देख लें बेनिफिट्स लिस्ट
ध्यान रहे कई ओटीटी प्लांस में कॉल, एसएमएस की सुविधा नहीं होती, सिर्फ डेटा मिलता है। कई प्लांस में डेटा भी नहीं मिलता। जैसे जियो के 1000 रुपये के एनुअल प्लान में कॉल-एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। सिर्फ 28 दिन के लिए डेटा पैक मिलता है। लेकिन हर महीने 100 रुपये का कूपन मिलता है जिसका इस्तेमाल आप 399 रुपये या उससे ऊपर के रिचार्ज प्लान में कर सकते हैं। जरूरी है कि रिचार्ज करने से पहले प्लान बेनिफिट्स लिस्ट पर गौर कर लें।
यह भी पढ़ें: Jio का सबसे तगड़ा ब्रॉडबैंड प्लान! सालभर मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, ढेरों OTT ऐप्स, एक्स्ट्रा वैलिडिटी का भी फायदा
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
