फौरन अकाउंट में वापस आएंगे गलत रिचार्ज के पैसे, जानिए कैसे करें कैंसिल, चुटकी बजाते हो जाएगा काम

HIGHLIGHTS

Jio यूज़र्स अब गलत रिचार्ज को कर सकते हैं रिवर्स

सिर्फ MyJio ऐप से किए गए रिचार्ज पर लागू

3 घंटे के अंदर करना होगा कैंसिलेशन

फौरन अकाउंट में वापस आएंगे गलत रिचार्ज के पैसे, जानिए कैसे करें कैंसिल, चुटकी बजाते हो जाएगा काम

Jio Recharge: मोबाइल रिचार्ज करते समय सबसे आम और परेशान करने वाली गलती होती है गलत नंबर डाल देना. पहले ऐसा होने पर पैसा लगभग चला ही जाता था और वापस मिलना मुश्किल होता था. लेकिन अब Jio यूजर्स के लिए यह स्थिति बदल गई है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

जानकारी के अनुसार, Jio ने एक नया फीचर शुरू किया है. जिसके जरिए यूजर्स अब MyJio ऐप से ही गलत रिचार्ज को रिवर्स कर सकते हैं. यानी अब आपको उस व्यक्ति के पीछे भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिसके नंबर पर गलती से रिचार्ज हो गया. पूरा प्रोसेस सीधे आपके और कंपनी के बीच रहेगा.

यह सुविधा सुनने में जितनी आसान लगती है, उतनी ही सीमित भी है. सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि यह फीचर सिर्फ MyJio ऐप पर किए गए रिचार्ज के लिए ही काम करेगा. अगर आपने Paytm या PhonePe जैसे किसी थर्ड-पार्टी ऐप से रिचार्ज किया है, तो आप इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

सही टाइमिंग है जरूरी

इसके अलावा टाइमिंग यहां सबसे बड़ा फैक्टर है. गलत रिचार्ज होने के बाद आपको जल्दी एक्शन लेना होगा. आमतौर पर 3 घंटे के अंदर ही कैंसिलेशन रिक्वेस्ट डालनी होती है, तभी रिफंड का मौका मिलता है. देर होने पर यह ऑप्शन अपने आप खत्म हो जाता है.

अगर आपने गलती से रिचार्ज कर दिया है, तो प्रक्रिया काफी सीधी रखी गई है. MyJio ऐप खोलकर लॉग इन करें, फिर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में जाएं और गलत रिचार्ज वाले ट्रांजैक्श को चुनें. वहां “Cancel Plan” का ऑप्शन कुछ समय के लिए दिखाई देता है. उस पर टैप करके सही कारण चुनें, रिफंड का तरीका सिलेक्ट करें और रिक्वेस्ट सबमिट कर दें.

अकाउंट में आ जाते हैं पैसे

रिक्वेस्ट डालने के बाद Jio आपके केस को प्रोसेस करेगा और पैसे आपके अकाउंट या उसी पेमेंट मेथड में वापस भेज देगा, जिससे आपने रिचार्ज किया था. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो अक्सर परिवार या दोस्तों के नंबर पर रिचार्ज करते रहते हैं. छोटी सी गलती अब बड़ा नुकसान नहीं बनेगी.

सीधी बात यह है कि यह सुविधा लंबे समय से जरूरी थी और अब जाकर Jio ने इसे लागू किया है. लेकिन इसमें एक कमी भी साफ है अगर आप MyJio के बाहर रिचार्ज करते हैं, तो यह सुविधा आपके काम नहीं आएगी.

यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile