Jio का सस्ता और तगड़ा प्लान, 84 दिन की वैलिडिटी के साथ डेटा और अनलिमिटेड कॉल, साथ में मिलेंगे SMS बेनिफिट्स
Jio का ₹448 प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है
इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS मिलते हैं
डेटा नहीं होने के कारण यह बजट यूजर्स के लिए बेहतर है
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए 448 रुपये का एक खास प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है. यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें इंटरनेट डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं होती और सिर्फ कॉलिंग व बेसिक सर्विस चाहिए.
Surveyयह प्लान एक वॉइस-ओनली वाउचर है, जिसमें सर्विस वैलिडिटी मिलती है. अगर आप इस प्लान से रिचार्ज करते हैं, तो यह आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालता. इस प्लान को कंपनी ने तब पेश किया था जब टेलीकॉम रेगुलेटरी बॉडी ने ऑपरेटर्स से ऐसे प्लान लाने को कहा था.
कंपनी का 448 रुपये का प्लान अकेला नहीं है, इसी तरह का एक 1,748 रुपये का प्लान भी मौजूद है, लेकिन यहां हम सिर्फ 448 रुपये वाले प्लान की बात कर रहे हैं क्योंकि यह पहले मिलने वाले 395 रुपये वाले प्लान जैसा अनुभव देता है.

Reliance Jio का 448 रुपये वाले प्लान के फायदे
Reliance Jio का 448 रुपये का प्रीपेड प्लान कुल 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है, जिससे आप पूरे भारत में बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कॉल कर सकते हैं. इसके साथ 1000 SMS भी दिए जाते हैं, जो पूरे वैलिडिटी पीरियड में इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
इसके अलावा, प्लान में JioTV और JioAICloud स्टोरेज जैसे एड-ऑन फायदे भी मिलते हैं. हालांकि, इस प्लान में डेटा शामिल नहीं है, इसलिए यह इंटरनेट यूजर्स के लिए नहीं बल्कि कॉलिंग और बेसिक इस्तेमाल के लिए ज्यादा उपयुक्त है.

5.33 रुपये प्रतिदिन में सस्ता प्लान
अगर इस प्लान की कीमत को दिन के हिसाब से देखें, तो यह करीब 5.33 रुपये प्रतिदिन पड़ता है. आज के समय में यह काफी सस्ता माना जा सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए सिम एक्टिव रखना चाहते हैं. अगर आपको डेटा चाहिए, तो आप अलग से डेटा वाउचर ले सकते हैं, जो 11 रुपये से शुरू होते हैं.
किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी
यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए सही है जो ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते. अगर आपके पास दो Jio SIM हैं, तो यह प्लान सेकेंडरी सिम के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. आप अपने प्राइमरी सिम में डेटा वाला प्लान रख सकते हैं और इस प्लान को दूसरे सिम में लगाकर लंबे समय तक कॉलिंग और SMS सर्विस एक्टिव रख सकते हैं.
1,748 रुपये के प्लान से तुलना
Reliance Jio का 1,748 रुपये प्लान भी लगभग यही फायदे देता है, लेकिन इसमें सर्विस वैलिडिटी 336 दिनों की होती है, यानी करीब 11 महीने से ज्यादा. हालांकि, 448 रुपये का प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो कम खर्च में 3 महीने की वैलिडिटी चाहते हैं.
अभी रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.
यह भी पढ़ें: फौरन मिलेगा ट्रेन का तत्काल टिकट, बड़े काम की है ये छोटी-सी ट्रिक, आज ही नोट कर लें तरीका
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile