Reliance Jio cheapest Plan offer Seven Days validity and Data Under Rs 100
Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए नए JioHome Packs पेश किए हैं। कंपनी ने इन प्लान्स को तीन अलग-अलग कैटेगरी में लॉन्च किया है, ताकि यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से केवल TV, केवल Wi-Fi या फिर TV + Wi-Fi + OTT का कॉम्बो पैक चुन सकें। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 400 रुपये प्रति माह रखी गई है। कंपनी का कहना है कि इन पैक्स के साथ हाई-स्पीड फाइबर इंटरनेट, 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों और 12 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा। नए कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस के लिए फ्री डोरस्टेप सर्विस भी दी जाएगी।
Jio ने अपने नए होम प्लान्स को तीन तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। पहला विकल्प उन लोगों के लिए है जो केवल टीवी चैनल देखना चाहते हैं। दूसरा उन यूजर्स के लिए है जिन्हें सिर्फ इंटरनेट की जरूरत होती है। वहीं तीसरा पैक उन ग्राहकों के लिए है जो एक ही प्लान में Wi-Fi, लाइव टीवी और OTT प्लेटफॉर्म तीनों का लाभ चाहते हैं।
इन प्लान्स के तहत Jio के फाइबर नेटवर्क के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों के साथ Sun NXT, ZEE5, SonyLIV और JioHotstar समेत 12 से अधिक OTT ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा।
Jio का बेस TV-only Pack उन ग्राहकों के लिए है जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है। इस प्लान का मासिक शुल्क 400 रुपये रखा गया है। ग्राहक चाहें तो 2 महीने के लिए 1,000 रुपये या 5 महीने के लिए 2,000 रुपये का भुगतान भी कर सकते हैं।
इस प्लान में इंटरनेट या Wi-Fi की सुविधा नहीं मिलती, लेकिन यूजर्स को 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस, Play/Pause Live TV फीचर और टीवी पर YouTube देखने की सुविधा दी जाती है।
450 रुपये: अगर आपको केवल इंटरनेट चाहिए तो Jio ने दो अलग-अलग स्पीड वाले Wi-Fi प्लान पेश किए हैं। पहला प्लान 30Mbps स्पीड के साथ आता है। इसकी मासिक कीमत 450 रुपये है, जो 5 महीने के लिए 2,200 रुपये पड़ती है। यह प्लान स्मार्ट डिवाइस इस्तेमाल करने और सामान्य वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी जरूरतों के लिए उपयुक्त माना जा सकता है।
600 रुपये: दूसरा Wi-Fi Only प्लान 100Mbps स्पीड के साथ उपलब्ध है। इसकी मासिक कीमत 600 रुपये है। इसके अलावा ग्राहक 2 महीने के लिए 1,500 रुपये या 5 महीने के लिए 3,000 रुपये का विकल्प भी चुन सकते हैं। ज्यादा स्पीड होने की वजह से यह प्लान मल्टी-डिवाइस इस्तेमाल और ऑनलाइन गेमिंग जैसे कामों के लिए बेहतर माना जा रहा है।
Jio ने ऐसा कॉम्बो प्लान भी पेश किया है जिसमें इंटरनेट, लाइव टीवी और OTT सेवाएं एक साथ मिलती हैं। यह प्लान भी 30Mbps और 100Mbps स्पीड के दो विकल्पों में उपलब्ध है।
555 रुपये: 30Mbps स्पीड वाले प्लान की मासिक कीमत 555 रुपये है। इसके अलावा ग्राहक 2,222 रुपये देकर 3 महीने का प्लान ले सकते हैं, जिसमें 1 महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी मुफ्त मिलेगी। इस प्लान में अनलिमिटेड Wi-Fi, 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 12 OTT ऐप्स का एक्सेस शामिल है।
707 रुपये: 100Mbps स्पीड वाला प्लान 707 रुपये प्रति माह की कीमत पर उपलब्ध है और इसे कंपनी ने सबसे लोकप्रिय विकल्प बताया है। ग्राहक 2,122 रुपये देकर 2 महीने का प्लान खरीद सकते हैं, जिसमें 1 महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी मुफ्त मिलेगी। इस पैक में फास्ट 100Mbps इंटरनेट, 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनल और 12 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। कंपनी के अनुसार, इस स्पीड पर एक साथ कई डिवाइस पर OTT कंटेंट स्ट्रीमिंग और अन्य ऑनलाइन एक्टिविटी बिना बफरिंग के की जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Vivo T5 Lite: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना