अगर आप Reliance Jio, Airtel या Vodafone Idea यानि Vi के ग्राहक हैं तो आपको पता ही होगा कि अभी कुछ समय पहले ही इन सभी कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लांस के दाम बढ़ा दिए थे। ऐसे में यूजर्स सस्ते प्लांस को खरीदने के लिए BSNL का रुख कर रहे थे। अगर आप भी ऐसे ही ग्राहक हैं जो Airtel, Jio और Vi के महंगे प्लांस से परेशान हो चुके हैं। ऐसे में आप BSNL यानि भारत संचार निगम लिमिटेड पर जाकर कंपनी के सस्ते प्लांस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप अपने सिम को Jio, Airtel या Vi से BSNL में ले जाना चाहते हैं तो हम आपको इसके बारे में भी बताने वाले हैं। आइए जानते है कि आप कैसे किसी भी नेटवर्क से BSNL पर अपने नंबर को पोर्ट कर सकते हैं।
अगर आप इस सवाल का, या इस प्रोसेस का हल जानना चाहते हैं तो हम आपको कुछ 5 स्टेप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने सिम को आसानी से पोर्ट कर सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर आपको क्या और कैसे करना होगा।
यह भी पढ़ें: Airtel का 60 दिनों तक चलने वाला इकलौता प्लान: बेनेफिट्स देखते ही फौरन खरीद लेंगे
पहले स्टेप के तौर पर आपको सबसे पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि अपने नंबर पर कोई भी बिल पेंडिंग न हो। अगर ऐसा है तो आपको सभी बिल का भुगतान करना चाहिए। किसी भी कनेक्शन से दूसरे कनेक्शन पर जाने के लिए आपको पहले नंबर पर कोई बकाया नहीं रखना है।
जैसे ही आप अपने सभी पेंडिंग बिल का भुगतान कर देते हैं तो उसके बाद आपको Unique Porting Code यानि UPC प्राप्त करना होगा, इसके लिए आपको क्या करना है, आइए जानते हैं।
जैसे ही आपको UPC प्राप्त हो जाता है तो आपको अपने नजदीकी BSNL सेवा केंद्र या किसी आधिकारिक रीटेल स्टोर पर जाना है, जहां आपको BSNL का सिम प्राप्त हो जाए।
इसके बाद आपको कुछ समय के बाद एक मैसेज मिलने वाला है कि अपनी पुरानी सिम को हटकर नई सिम को फोन में डाल दें। जितना आपने यहाँ पर देखा है, पोर्टिंग के लिए आवेदन करना उतना ही आसान है। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो आप इन 5 सिम्पल स्टेप्स को फॉलो करके ऐसा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Realme P3 Pro VS Lava Agni 3 5G: देख लो सस्ते में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट? प्राइस और स्पेक्स की तुलना देखें