महंगे रिचार्ज प्लांस ने चूस लिया आपका खून? इन 5 सिम्पल स्टेप्स में Jio-Airtel-Vi से BSNL में पोर्ट कर लें Mobile Number, मिलेगा टेंशन से छुटकारा
BSNL इस समय देश में बेहतरीन प्लांस के अलावा अपने ग्राहकों को 4G और 5G सेवा देने के लिए जोरों से काम कर रहा है।
माना जा रहा है कि जल्द ही BSNL की ओर से देशभर में 100,000 टॉवर्स को लगाने का काम पूरा हो जाने वाला है।
इसके बाद से BSNL देश में हर स्थान पर अपने 4G नेटवर्क को ले जा सकेगा, ऐसा होने से यूजर्स को काफी लाभ भी मिलेगा।
अगर आप Reliance Jio, Airtel या Vodafone Idea यानि Vi के ग्राहक हैं तो आपको पता ही होगा कि अभी कुछ समय पहले ही इन सभी कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लांस के दाम बढ़ा दिए थे। ऐसे में यूजर्स सस्ते प्लांस को खरीदने के लिए BSNL का रुख कर रहे थे। अगर आप भी ऐसे ही ग्राहक हैं जो Airtel, Jio और Vi के महंगे प्लांस से परेशान हो चुके हैं। ऐसे में आप BSNL यानि भारत संचार निगम लिमिटेड पर जाकर कंपनी के सस्ते प्लांस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप अपने सिम को Jio, Airtel या Vi से BSNL में ले जाना चाहते हैं तो हम आपको इसके बारे में भी बताने वाले हैं। आइए जानते है कि आप कैसे किसी भी नेटवर्क से BSNL पर अपने नंबर को पोर्ट कर सकते हैं।
Jio, Airtel, Vi के यूजर्स BSNL में काइसे पोर्ट करें?
अगर आप इस सवाल का, या इस प्रोसेस का हल जानना चाहते हैं तो हम आपको कुछ 5 स्टेप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने सिम को आसानी से पोर्ट कर सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर आपको क्या और कैसे करना होगा।
यह भी पढ़ें: Airtel का 60 दिनों तक चलने वाला इकलौता प्लान: बेनेफिट्स देखते ही फौरन खरीद लेंगे
अपने सभी बिल का पेमेंट कर दें
पहले स्टेप के तौर पर आपको सबसे पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि अपने नंबर पर कोई भी बिल पेंडिंग न हो। अगर ऐसा है तो आपको सभी बिल का भुगतान करना चाहिए। किसी भी कनेक्शन से दूसरे कनेक्शन पर जाने के लिए आपको पहले नंबर पर कोई बकाया नहीं रखना है।
UPC कोड प्राप्त करें
जैसे ही आप अपने सभी पेंडिंग बिल का भुगतान कर देते हैं तो उसके बाद आपको Unique Porting Code यानि UPC प्राप्त करना होगा, इसके लिए आपको क्या करना है, आइए जानते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के टेक्स्ट बॉक्स में PORT लिखना है, इसके बाद स्पेस डेक्कर अपने Mobile Number को यहीं पर टाइप करना है।
- ऐसा करने के बाद आपको इस मैसेज को 1900 पर भेज देना है।
- ऐसा करने के बाद आपको एक UPC प्राप्त होने वाला है, जो 15 दिन के लिए मान्य होता है।
- हालांकि, जम्मू और कश्मीर, असम और उत्तर पूर्वी इलाकों के लिए इसकि वैलिडीटी 30 दिन की होती है।
अपने नजदीकी BSNL Store या सेवा केंद्र पर जाएँ
जैसे ही आपको UPC प्राप्त हो जाता है तो आपको अपने नजदीकी BSNL सेवा केंद्र या किसी आधिकारिक रीटेल स्टोर पर जाना है, जहां आपको BSNL का सिम प्राप्त हो जाए।
BSNL का आवेदन फॉर्म भरें
- अब जब आप इस सेवा केंद्र पर चले जाते हैं तो यहाँ जाकर आपको BSNL का सिम खरीदने के लिए एक आवेदन फॉर्म को भरना होगा।
- इसके साथ आपको एक Valid Photo ID भी बीएसएनएल के सेवा केंद्र पर देना है।
- इतना ही नहीं, आपको पते की जांच के लिए अपने पते का प्रूफ भी देना होगा।
अब फीस भरकर अपने नए BSNL SIM को प्राप्त कर लें
- जैसे ही आप अपने UPC Code के साथ साथ इस आवेदन फॉर्म को भरते हैं, वैसे ही आपको पोर्टिंग रीक्वेस्ट पर काम होना शुरू हो जाता है।
- अब ऐसा करने के बाद आपको जो भी Porting Fee लगती है, उसे भरना है।
- अपने लिए एक नए BSNL SIM Card को यहीं से प्राप्त करना है।
इसके बाद आपको कुछ समय के बाद एक मैसेज मिलने वाला है कि अपनी पुरानी सिम को हटकर नई सिम को फोन में डाल दें। जितना आपने यहाँ पर देखा है, पोर्टिंग के लिए आवेदन करना उतना ही आसान है। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो आप इन 5 सिम्पल स्टेप्स को फॉलो करके ऐसा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Realme P3 Pro VS Lava Agni 3 5G: देख लो सस्ते में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट? प्राइस और स्पेक्स की तुलना देखें
Ashwani Kumar
अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 9 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile