Jio का तगड़ा रिचार्ज प्लान: एक साथ चलाएं 4 SIM! कम कीमत भर-भर कर मिलता है डेटा और कॉलिंग
आज कल की बढ़ती महंगाई के दौर में आम आदमी तो हर तरफ से पिस रहा है, जहां एक तरफ इन्हें बिजली के बिल, गैस के दाम और पेट्रोल की कीमत का ध्यान रखना है, वहीं दूसरे हाथ पर आता है मोबाइल डाटा. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन पर कम खर्च करके एक बड़े परिवार को चलाने की जिम्मेदारी है और आपको एक बढ़िया और सस्ता डाटा प्लान चाहिए तो यहां है Jio के दमदार 499 रुपये वाले फैमिली रीचार्ज प्लान की सारी डिटेल्स. यह प्लान आपको जबरदस्त फायदे देने के साथ ही साथ बढ़िया इंटरनेट सेवाएं भी उपलब्ध कराता है और इसमें मिलने वाले सारे बेनिफिट्स काफी दमदार हैं.
SurveyJio के Rs 499 प्लान के बेनिफिट्स
Jio के दमदार 499 रुपये वाले इस पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को 75GB तक का बिलकुल हाई स्पीड डाटा मिलता है जो वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए अच्छा है. इस डाटा को पूरी तरह से इस्तेमाल कर लेने के बाद ग्राहकों को हर एक्स्ट्रा 1GB डाटा पर 10 रुपये का शुल्क देना पड़ता है. इस प्लान में ग्राहकों को एकदम अनलिमिटेड कालिंग की सुविधा मिलती है जो किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने की आज़ादी देती है.
इसमें यूजर्स को प्रतिदिन के 100SMS मिलते हैं लेकिन इस प्लान का सबसे शानदार फीचर है इसका फैमिली ऐड ऑन फीचर जो आपको 3 एडिशनल SIM का इस्तेमाल करने देता है. इसके माध्याम से ग्राहक एक ही प्लान का इस्तेमाल करके कुल 4 SIM का लाभ उठा सकते हैं. लेकिन यह जान लेना भी जरूरी है की हर SIM को ऐड कराने पर आपको 150 रुपये का शुल्क देना पड़गा. इस ऐड ऑन कनेक्शन के साथ आपको मिलता है 5GB का अतिरिक्त डाटा.
यह पोस्टपेड प्लान एंटरटेनमेंट पर काफी ध्यान देता है. इस पर कॉलिंग और बढ़िया डाटा के अलावा ग्राहकों को जिओ हॉटस्टार का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. इस सब्सक्रिप्शन के साथ ही यूजर्स को गूगल जैमिनी प्रो का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन और 2TB की क्लाउड स्टोरेज मिलती है.
यह भी पढ़ें: IMDb पर मिली 9.8 की ताबड़तोड़ रेटिंग, OTT पर कहर बरसा रही ये सीरीज, भरपूर है थ्रिलर
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
