मात्र 30 रुपये ज्यादा में 90 दिन की वैलिडिटी, रोज 1.5GB डेटा, कॉल-SMS..Airtel का ये रिचार्ज प्लान है काफी खास

HIGHLIGHTS

एयरटेल का 929 प्लान देता ज्यादा वैलिडिटी

कंपनी का 899 रुपये वाला प्लान है बेसिक विकल्प

मात्र 30 रुपये ज्यादा में मिलते हैं 6 दिन एक्स्ट्रा

मात्र 30 रुपये ज्यादा में 90 दिन की वैलिडिटी, रोज 1.5GB डेटा, कॉल-SMS..Airtel का ये रिचार्ज प्लान है काफी खास

अगर आप 800 से 900 रुपये के बीच 1.5GB डेली डेटा वाला प्लान तलाश कर रहे हैं तो मौजूदा समय में Airtel यूजर्स के लिए विकल्प काफी सीमित हो चुके हैं. Airtel के पहले मौजूद 799 रुपये और 859 रुपये प्लान अब उपलब्ध नहीं हैं या उनकी कीमत बढ़ चुकी है, जिसके बाद 899 रुपये का प्लान एक मुख्य विकल्प बनकर उभरा है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालांकि, अगर आप Airtel प्रीपेड रिचार्ज के लिए 899 रुपये खर्च करने का सोच रहे हैं तो 30 रुपये अतिरिक्त देकर 929 रुपये वाले प्लान के साथ जा सकते हैं. इसको चुनना अधिक व्यावहारिक और बैलेंस निर्णय साबित हो सकता है.

899 रुपये वाले प्लान की खासियत

Airtel के 899 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और 1.5GB डेली डेटा दिया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है. यह प्लान बेसिक जरूरतों को पूरा करता है, लेकिन इसमें कोई अतिरिक्त वैल्यू या लंबी अवधि का फायदा शामिल नहीं है. इसे एक स्टैंडर्ड विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है.

929 रुपये वाले प्लान की खास बातें

Airtel के 929 रुपये वाले प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और 1.5GB डेली डेटा मिलता है. लेकिन इसका सबसे बड़ा अंतर इसकी वैलिडिटी है, जो 90 दिनों की है.

यानी मात्र 30 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पर आपको 6 दिन की अतिरिक्त सर्विस मिलती है. अगर इसे प्रति दिन के हिसाब से देखा जाए, तो दोनों प्लान का खर्च लगभग समान ही रहता है, लेकिन 929 रुपये वाला प्लान लंबी वैलिडिटी के कारण अधिक सुविधाजनक बन जाता है.

किसे कौन सा प्लान चुनना चाहिए?

अगर आप Airtel यूजर हैं और बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं और एक बार में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो 929 रुपये वाला प्लान ज्यादा बेहतर विकल्प है. वहीं, अगर आप केवल शुरुआती कीमत को प्राथमिकता देते हैं और वैलिडिटी में थोड़ा अंतर आपके लिए महत्वपूर्ण नहीं है, तो 899 रुपये प्लान भी आपके लिए पर्याप्त हो सकता है. दोनों प्लान अपनी जगह सही हैं.

यह भी पढ़ें: Apple में बड़ा बदलाव, CEO पद से Tim Cook का इस्तीफा, अब 3.6 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी संभालेगा ये दिग्गज

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo