अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाले दमदार रिचार्ज प्लान्स, 100 रुपये से कम है सबकी कीमत

अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाले दमदार रिचार्ज प्लान्स, 100 रुपये से कम है सबकी कीमत

हमेशा ही पूरे एक महीने या सालभर का रिचार्ज प्लान खरीदना ज़रूरी नहीं होता है. कभी-कभी एक छोटे से टॉप अप से भी आपका काम बन सकता है, तो एक महंगे डेटा प्लान को खरीद कर अपने आप पर ही बोझ क्यों बढ़ाना? अगर आप कुछ वीडियोज़ स्ट्रीम करना चाहते हैं या ज़्यादा कॉल्स करना चाहते हैं तो कई बार एक छोटा रिचार्ज ही इन चीजों के लिए काफी होता है. आपको इन प्लान्स में ज्यादा वैलिडिटी नहीं मिलती लेकिन ये किफायती और काम के होते हैं. अगर आप भी एक सस्ता रिचार्ज करना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं Jio, Airtel, Vodafone Idea और BSNL के 5 ऐसे रिचार्ज प्लान्स जो 100 रुपये से भी कम में आपको बढ़िया सुविधाएं दे सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jio 4G रिचार्ज प्लान (21 रुपये)

अगर आपके एक 4G फोन इस्तेमाल करते हैं तो Jio का यह डेटा प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प है. यह प्लान अनलिमिटेड कॉल्स, दिन का 0.5GB डेटा और 15 SMS के साथ आता है और 4 दिन के लिए वैलिड रहता है. चूंकि इसकी वैलिडिटी बहुत कम है, यह प्लान एक स्टार्टर रिचार्ज प्लान के तौर पर ज़्यादा बढ़िया साबित होता है.

Airtel इंस्टेंट डेटा पैक (49 रुपये)

Airtel का कम वैलिडिटी के साथ आने वाला यह डेटा पैक एक ही दिन तक चलता है और इसमें यूसेज लिमिट भी होती है. यह प्लान उन यूज़र्स के लिए है जो एक बड़ा रिचार्ज किए एक्स्ट्रा डेटा चाहते हैं. यह डेटा पैक ऐप्स को अपडेट या डाउनलोड करने के लिए बढ़िया रहते हैं.

Vi वन डे इंस्टेंट डेटा बूस्ट (22 रुपये)

इस ऐड ऑन प्लान में 1GB डेटा 1 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है जो इसे छोटे मोटे और जल्दी होने वाले कामों के लिए बेस्ट टॉप अप्स में से एक बनाता है. यह काफी कम प्राइस का है और कुछ हल्की ब्राउज़िंग और थोड़ी बहुत वीडियोज़ स्ट्रीम करने के लिए एकदम सही प्लान है.

BSNL वीकली कॉम्बो (59 रुपये)

BSNL के इस धमाकेदार प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 7 दिन की वैलिडिटी मिलती है जिसमें हर दिन 1GB डेटा मिलता है. इसकी कीमत भी बढ़िया है और इसमें अपनी प्राइस रेंज में आने वाले अन्य प्लान्स से ज़्यादा बेहतर सुविधाएं मिलती हैं.

Vi वीकली डेटा पैक (69 रुपये)

इस डेटा प्लान में 6GB डेटा 7 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है. इस पैक में पूरे सप्ताह के हिसाब से यूज़र्स को डेटा संभालकर इस्तेमाल करने का फ्रीडम देता है. यह डेटा पैक हल्की ब्राउज़िंग और थोड़ी बहुत वीडियोज़ देखने के लिए एकदम सही प्लान है.

यह भी पढ़ें: जून-जुलाई की झुलसती गर्मी भी हो जाएगी फेल, ये डेज़र्ट एयर कूलर हैं AC के ‘बाप’, सेल में मिल रहे सस्ते

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile