जून-जुलाई की झुलसती गर्मी भी हो जाएगी फेल, ये डेज़र्ट एयर कूलर हैं AC के ‘बाप’, सेल में मिल रहे सस्ते
अभी मई का महीना चल रहा है और गर्मी लगातार बढ़ने पर है, झुलसती धूप ने पसीने से लोगों का बुरा हाल कर रखा है, तो सोचिए जून-जुलाई में क्या हाल होगा! लेकिन अच्छी बात यह है कि इस गर्मी से बचना उतना भी मुश्किल नहीं है. इसके लिए आपको कोई लग्ज़री AC खरीदने की ज़रूरत नहीं है, एक अच्छा एयर कूलर भी आपको लगभग एसी जैसी बेहतरीन ठंडक दे सकता है. बस यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा मॉडल चुन रहे हैं.
Surveyअगर आपको अपने घर के लिए नया कूलर खरीदना है लेकिन कन्फ्यूज़ हैं कि कौन सा लें, तो आपकी इस मुश्किल को आसान करने के लिए यहां हम कुछ शानदार डेज़र्ट कूलर ऑप्शंस लेकर आए हैं. ये एयर कूलर दमदार फीचर्स के साथ आते हैं जो आपको बिल्कुल भी गर्मी महसूस नहीं होने देंगे। एक अच्छी बात यह भी है कि इस समय ये प्रोडक्ट्स Flipkart की Sasa Lele Sale में अपनी असली कीमत से लगभग आधे दाम में मिल रहे हैं. यानी खरीदारी का इससे अच्छा आपको शायद ही दोबारा मिलेगा, इसलिए आइए फटाफट इन कूलरों की डील्स और फीचर्स जान लेते हैं.
Kenstar 60 L Desert Air Cooler
केन्स्टार का यह एयर कूलर अभी 57% डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट सेल में 8,499 रुपये में मिल रहा है. वहीं अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से इसकी पेमेंट करते हैं तो आपको 1,247 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। इसके अलावा, अपना पुराना कूलर एक्सचेंज करने पर भी आपकी 300 रुपये तक की बचत अलग से हो सकती है.
- यह डेज़र्ट कूलर 60 के वॉटर टैंक के साथ आता है.
- इसमें हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स दिए गए हैं.
- इसे 5-स्टार BEE रेटिंग मिली हुई है.
- इसे इन्वर्टर के जरिए भी चलाया जा सकता है.
Crompton 75 L Desert Air Cooler
यह एयर कूलर फिलहाल Sasa Lele Sale में 9,649 रुपये में लिस्टेड है. SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वालों को 1,362 रूपए का डिस्काउंट भी मिल सकता है. वहीं पुराने कूलर के एक्सचेंज में 300 रुपये तक की अतिरिक्त बचत हो सकती है.
- कॉम्प्टन का यह एयर 75 लीटर के वॉटर टैंक के साथ आता है.
- इसमें आइस चैंबर और कास्टर वील्स भी मिलते हैं.
- यह 4940 sq ft तक के कमरों के लिए उपयुक्त है.
- इसमें भी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हुए आते हैं.
Hindware 85 L Desert Air Cooler
हिंडवेयर का यह डेज़र्ट कूलर इस लिस्ट में सबसे ज्यादा क्षमता वाला है. अभी यह फ्लिपकार्ट आधी से भी कम कीमत में, यानी 8,499 रुपये में मिल रहा है. SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए इस पर भी 1250 रुपये की छूट पाई जा सकती है और एक्सचेंज डील में 300 रुपये तक की.
- इस डेज़र्ट एयर कूलर में 85 लीटर की वॉटर टैंक क्षमता मिलती है.
- यह कूलर ऐंटी-बैक्टीरियल प्रोटेक्शन देता है.
- इसे इन्वर्टर के साथ भी चलाया जा सकता है.
- यह 4900 sq ft तक के क्षेत्र को कवर करता है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release UPDATE! स्ट्रीमिंग को लेकर सबसे बड़ी खबर, जानें कब आएगी फिल्म ऑनलाइन
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile