4G टैरिफ़ की जंग: रिलायंस जिओ, एयरटेल, और वोडाफ़ोन की कीमत की तुलना

Highlights

क्या रिलायंस जिओ के नए प्लांस वाकई एयरटेल और वोडाफ़ोन के वर्तमान 4G प्लांस से कहीं ज्यादा सस्ता है? आइये जानते हैं असलियत क्या है.

रिलायंस ने बाज़ार में अपने 4G नेटवर्क जिओ की कीमत पेश करके बाज़ार में एक सुनामी सी ला दी है. और ये सुनामी सभी बड़ी और छोटी टेलीकॉम कंपनियों को बहा ले जाना चाहती है. पर क्या कुछ ऐसे भी हैं जो इस सुनामी से अपने आप बचा पाएंगे. इसी को जानने के लिए हमने एक तुलनात्मक अध्ययन यहाँ आपके लिए किया है जिसके माध्यम से आपको पता चल जाएगा कि आखिर आपको कहाँ से कितना फायदा होने वाला है. यहाँ आप रिलायंस जिओ के 4G प्लान से बाकी टेलीकॉम कंपनियों के प्लांस की तुलना देख सकते हैं.

नोट: इस तुलनात्मक अध्ययन में हमने एयरटेल और वोडाफ़ोन के 4G डाटा प्लान कलो शामिल किया है. और ये महज़ दिल्ली सर्किल के ही प्लान हैं.

आपको बता दें कि कल ही रिलायंस ने अपने 4G नेटवर्क के दामों की घोषणा की थी.

 Reliance JioAirtelVodafone
BasicRs. 19Rs. 101Rs. 11
-Data100MB + Unlimited at night + Music & Video streaming1GB45MB
-Validity1 day2 days1 day
-TalktimeUnlimited local + STD + national roamingNILNIL
    
Monthly Plan 1Rs. 149Rs. 259Rs. 147
-Data300MB1GB500MB
-Validity28 days28 days28 days
-TalktimeUnlimited local + STD + national roaming + 100 SMS + Music & Video streamingNILNIL
    
Monthly Plan 2Rs. 499Rs. 755Rs. 559
-Data4GB + unlimited at night + 8GB via JioNet hotspots + Music & Video streaming4GB4GB
-Validity28 days21 days28 days
-TalktimeUnlimited local + STD + national roaming + unlimited SMSNILNIL
    
Monthly Plan 3Rs. 999Rs. 955Rs. 999
-Data10GB + unlimited at night + 20GB via JioNet hotspots + Music & Video streaming6GB10GB
-Validity28 days21 days28 days
-TalktimeUnlimited local + STD + national roaming + unlimited SMSNILNIL
    
Monthly Plan 4Rs. 1499Rs. 1098Rs. 1499
-Data20GB + unlimited at night + 40GB via JioNet hotspots + Music & Video streaming3GB + unlimited music15GB
-Validity28 days28 days28 days
-TalktimeUnlimited local + STD + national roaming + unlimited SMSNILNIL
    
Monthly Plan 5Rs. 2499Rs. 1749Rs. 1999
-Data35GB + unlimited at night + 70GB via JioNet hotspots + Music & Video streaming5GB + unlimited music & video20GB
-Validity28 days28 days28 days
-TalktimeUnlimited local + STD + national roaming + unlimited SMSAll local callsNIL
    
Monthly Plan 6Rs. 3999Rs. 2249Rs. 2997
-Data60GB + unlimited at night + 120GB via JioNet hotspots + Music & Video streaming7GB + unlimited music & video20GB + 20GB at night
-Validity28 days28 days28 days
-TalktimeUnlimited local + STD + national roaming + unlimited SMSAll local calls + STD + national roamingNIL

इसके साथ ही आपको बता दें कि कंपनी आपसे वॉयस कॉल के लिए कोई पैसा नहीं लेने वाली है. इसके साथ ही अब आपको बाकियों से लगभग बहुत ही कम पैसा देना होगा. इसके अलावा आपको बता दें कि आपको महज़ 5 पैसे एक MB के हिसाब से देने होंगे. और इसे अगर देखें तो Rs. 50 एक GB के लिए देने होंगे.

इसके साथ ही आपको बता दें कि जिओ की सभी सेवाएं आपको आने वाले सोमवार यानी 5 सितम्बर से मिलने वाली हैं. और ये सेवा सभी के लिए एक महीने तक फ्री होंगी. इसे एक वेलकम ऑफर के तौर पर जारी किया गया है. तो आप सभी जिओ की इस सेवा का लाभ बिलकुल फ्री में उठा सकते हैं.

इसके अलावा आपसे देश के किसी भी हिस्से में रोमिंग भी नहीं लिया जाएगा. चाहे फिर आप किसी भी नेटवर्क पर संपर्क ही क्यों न करें. इसके अलावा आपसे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा ख़ास कर वॉयस कॉल्स के लिए.

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

View full profile