अगर आपका बजट 60 हजार रुपये के आसपास है तो आपे पास इस समय दो फोन्स बेस्ट चॉइस के तौर पर मौजूद हैं। एक तरफ है Xiaomi 17T है, जिसे कंपनी ने अभी हाल ही में लॉन्च किया है, इस फोन की खासियत इसका Leica कैमरा से लैस होना है, दूसरी तरफ है OnePlus 15 जो Performance के मामले में हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहा है। दोनों एक ही कीमत के आसपास आते हैं, दोनों की अपनी अपनी खासियत है, इसके अलावा दोनों में से किस खरीदा जाए यह एक मुश्किल काम है। हालांकि, आज हम आपकी इस परेशानी को दूर करने वाले हैं कि आखिर आपको किस फोन को खरीदना चाहिए। यहाँ हम Xiaomi 17T बनाम OnePlus 15 के कैमरा, स्पेक्स और कीमत के अलावा अन्य बहुत से फीचर्स की तुलना करने वाले हैं। आपको यहाँ पता चल जाने वाला है कि आपके बजट में आपके लिए कौन सा स्मार्टफोन्स बेस्ट होने वाला है।
Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है लेकिन लॉन्च ऑफर के बाद यह 54,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है। इसके साथ Google AI Pro, YouTube Premium और Spotify Premium का Subscription भी ऑफर किया जा रहा है, इसका मतलब है कि आपको इस फोन के साथ कुछ पैसों की बचत करने को मिल रही है।
दूसरी ओर, OnePlus 15 भी इसी Premium Segment में आता है, इसकी कीमत भी मिलती जुलती ही है। दोनों Ultra Premium नहीं हैं, यानी एक लाख पार नहीं करते लेकिन Flagship जैसा अनुभव देने का दावा दोनों ही कर रहे हैं। कीमत को देखा जाए तो Xiaomi 17T थोड़ा आगे निकलता नजर आता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके साथ आपको कई Subscription फ्री में साथ में मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Oppo Find X9s vs Vivo X300 FE: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Xiaomi 17T में Slim Design दिया गया है, इस फोन में Micro-Curved Edges हैं और Camera Module को काफी Streamlined रखा गया है। यह Violet, Blue और Black तीन रंगों में आसानी से मिल जाने वाला है। इसे आप एक कैमरा फोकस फोन के तौर पर भी देख सकते हैं। OnePlus का हमेशा से एक अलग ही अंदाज रहा है, इसी कारण इस फोन का डिजाइन काफी साफ-सुथरा लगता है, यह फोन देखने में प्रीमियम भी लगता है। को लोग भी Minimalist Look पसंद करते हैं उनके लिए OnePlus 15 एक बेस्ट डिजाइन वाला फोन हो सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह से सभी के लिए एक Personal Preference हो सकती है, असल में, दोनों ही फोन्स डिजाइन के मामले में दमदार हैं, लेकिन मैं लेटेस्ट फोन के साथ जाना चाहूँगा।
Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED Display दिया गया है जो 120Hz Refresh Rate के साथ आता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स के आसपास तक जाती है। इस फोन में Vision Care Features भी मौजूद हैं, जो आपको फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने की आजादी देते हैं। OnePlus 15 में भी Flagship Grade Panel और High Refresh Rate दिया गया है, Display Quality दोनों की ही शानदार है। फिर चाहे Gaming हो, Streaming हो या रोज का काम, दोनों फोन्स को बेस्ट माना जा सकता है।
Xiaomi 17T कैमरे के मामले में काफी अलग नजर आता है। असल में, इसमें Leica का Triple Camera Setup दिया गया है जिसमें 50MP का Primary Sensor और Leica का 5x Periscope Telephoto Camera शामिल है। इसके अलावा Leica Live Moment और Leica Live Portrait जैसे Features भी इसमें आपको मिलते हैं। अगर इसकी तुलना OnePlus 15 से की जाए तो यह अच्छी फोटोग्राफी कर लेता है और इससे आपको Flagship Level Imaging मिलती है। लेकिन जब बात Zoom Photography, Portrait Shots और Travel Photos की आती है तो Xiaomi का Dedicated 5x Periscope Lens बड़ा फर्क पैदा कर देता है। जाहिर तौर पर यहाँ Xiaomi 17T आगे निकल जाता है।
Xiaomi 17T में HyperOS दिया गया है, AI Features हैं, Advanced Cooling है और सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें 6,500mAh की Silicon-Carbon Battery मिलती है, जो 67W HyperCharge को सपोर्ट करती है। दूसरी ओर, OnePlus 15 में Latest Flagship Snapdragon Platform मिलता है, इसी कारण यह परफॉरमेंस के मामले में काफी आगे है। इसी कारण, अगर आप एक बेहतरीन परफॉरमेंस वाला फोन खोज रहे हैं तो आपके लिए OnePlus 15 बेस्ट चॉइस हो सकता है। इसमें भी एक बड़ी बैटरी मिलती है, यहाँ मैं दोनों ही फोन्स को अच्छा कह सकता हूँ।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M56 vs Vivo T4 Pro: Amazon की नई सेल में ज्यादा सस्ता कौन? देखें स्पेक्स, कीमत की तुलना