खो गया या चोरी हो गया स्मार्टफोन? मिनटों में मिलेगा वापस, पर्सनल डेटा भी रहेगा सुरक्षित, जानिए कैसे

खो गया या चोरी हो गया स्मार्टफोन? मिनटों में मिलेगा वापस, पर्सनल डेटा भी रहेगा सुरक्षित, जानिए कैसे

स्मार्टफोन खो जाना या चोरी हो जाना किसी के लिए भी एक तनावपूर्ण स्थिति होती है। यह सिर्फ एक डिवाइस नहीं बल्कि आपके पर्सनल फोटोज़, कॉन्टैक्ट्स और बैंकिंग जैसी संवेदनशील जानकारियों का भंडार होता है। अगर आपका एंड्रॉयड फोन खो गया है या चोरी हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। गूगल एक ऐसा सेफ्टी फीचर देता है, जिसकी मदद से आप अपने डेटा को सुरक्षित कर सकते हैं और अपने फोन को ट्रैक करने की कोशिश भी कर सकते हैं। दूर से फोन को ट्रैक करने से लेकर उसमें मौजूद डेटा को डिलीट करने तक, यहां जानिए ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Find My Device का इस्तेमाल करें

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Google का “Find My Device” फीचर सबसे पहला और ज़रूरी सेफ्टी स्टेप हो सकता है। इसकी मदद से आप अपने फोन की लोकेशन देख सकते हैं, उसे लॉक कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर पूरा डेटा भी मिटा सकते हैं। हालांकि, यह फीचर तभी काम करेगा जब यह पहले से आपके फोन में चालू हो। इसे चालू करने के लिए:

  • अपने फोन की Settings खोलें।
  • Google विकल्प पर टैप करें।
  • कुछ फोन्स में “All Services” का विकल्प दिखाई दे सकता है, उस पर टैप करें।
  • “Find My Device” पर जाएं।
  • “Use Find My Device” टॉगल को ऑन करें।

जब यह फीचर एक्टिव हो जाता है, तो आप किसी भी दूसरे डिवाइस या वेब ब्राउज़र से अपने फोन को ट्रैक कर सकते हैं। फोन को ढूंढने के लिए आप google.com/android/find पर जाएं और उसी गूगल अकाउंट से साइन इन करें, जो आपके खोए हुए फोन में इस्तेमाल हो रहा था।

यहां आपको आपके अकाउंट से जुड़े सभी एंड्रॉयड डिवाइसेज़ (जैसे फोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स) दिखाई देंगे। आपका जो डिवाइस खोया है, उसे सिलेक्ट करके उसकी लोकेशन देख सकते हैं। ध्यान रहे कि यह फीचर तभी काम करता है जब खोए हुए फोन में इंटरनेट कनेक्शन हो। अगर फोन बंद हो चुका है, तो आपको उसकी आखिरी लोकेशन दिखाई देगी।

दूसरा तरीका

अगर आपको फोन की लोकेशन मिल जाती है लेकिन वह आसपास ही कहीं है और दिख नहीं रहा, तो “Play Sound” फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे फोन तेज आवाज में बजने लगेगा और उसे ढूंढना आसान हो जाएगा।

तीसरा तरीका

अगर आपको शक है कि फोन चोरी हो गया है, तो आप उसे रिमोटली लॉक कर सकते हैं। इसके लिए एक मजबूत PIN, पासवर्ड या पैटर्न सेट करें ताकि कोई भी व्यक्ति आपके फोन को एक्सेस न कर सके। इसके अलावा, आप चाहें तो फोन का पूरा डेटा भी डिलीट कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने पर आपका डेटा हमेशा के लिए मिट जाएगा और फोन मिलने के बाद भी उसे वापस नहीं पाया जा सकेगा।

अपने स्मार्टफोन को पहले से सुरक्षित रखें

Find My Device फीचर इमरजेंसी में काफी मददगार साबित हो सकता है, लेकिन बेहतर यही है कि आप पहले से ही कुछ सावधानियां अपनाएं ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

  1. सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके फोन में “Find My Device” हमेशा चालू रहे। समय-समय पर इसकी सेटिंग्स चेक करते रहें।
  2. अपने फोन में मजबूत PIN, पासवर्ड या फिंगरप्रिंट लॉक का इस्तेमाल करें। इससे अगर फोन किसी और के हाथ लग भी जाए, तो वह आपकी निजी जानकारी तक आसानी से नहीं पहुंच पाएगा।
  3. इसके अलावा, अपने फोन का डेटा नियमित रूप से बैकअप करते रहें। आप Google Drive या किसी अन्य क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपके जरूरी फोटोज़, कॉन्टैक्ट्स और अन्य डेटा सुरक्षित रहेंगे।

यह भी पढ़ें: अनोखी डिस्प्ले वाला Infinix Note 60 Pro इंडिया में 13 अप्रैल को मारेगा एंट्री, अभी से कर दें बुक, होगा 7000 रुपये का फायदा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo