Vivo X500 Pro Max vs Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max: स्पेक्स और कीमत की तुलना

Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई X500 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हैं। इनमें टॉप मॉडल Vivo X500 Pro Max प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में दस्तक दे चुका है। बाजार में इसका मुकाबला Oppo Find X10 Pro Max और Apple iPhone 18 Pro Max जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन से होगा। तीनों फोन दमदार प्रोसेसर, हाई-क्वालिटी डिस्प्ले और एडवांस कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। हालांकि, इनके फीचर्स और कीमत में कई अंतर हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि Vivo X500 Pro Max, Oppo Find X10 Pro Max और iPhone 18 Pro Max में किस फोन में क्या खास मिलता है।

Vivo X500 Pro Max vs Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max

डिजाइन और डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच का AMOLED पैनल दिया गया है। यह 144Hz तक के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें भी 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, लेकिन इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है।

दूसरी तरफ, Apple iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है।

इस तरह स्क्रीन साइज के मामले में iPhone 18 Pro Max आगे है। वहीं, रिफ्रेश रेट और बताई गई पीक ब्राइटनेस के आधार पर Vivo X500 Pro Max बेहतर स्पेसिफिकेशन्स ऑफर करता है। Oppo Find X10 Pro Max में भी 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, लेकिन इसकी पीक ब्राइटनेस बाकी दोनों फोन से कम है।

परफॉर्मेंस डिटेल्स

परफॉर्मेंस के लिए Vivo X500 Pro Max और Oppo Find X10 Pro Max दोनों में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है। ऐसे में प्रोसेसर के लिहाज से दोनों स्मार्टफोन एक ही प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं।

वहीं, Apple iPhone 18 Pro Max में कंपनी का A20 Pro प्रोसेसर मिलता है। यह Apple का फ्लैगशिप चिपसेट है और iPhone को पावर देता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा के मामले में तीनों स्मार्टफोन अलग-अलग खूबियां लेकर आते हैं। Vivo X500 Pro Max में ZEISS के साथ तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

दूसरी ओर, Oppo Find X10 Pro Max में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसके प्राइमरी, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो तीनों कैमरे 200 मेगापिक्सल के हैं। सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

वहीं, Apple iPhone 18 Pro Max में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें प्राइमरी, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो तीनों सेंसर 48 मेगापिक्सल के हैं। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी क्षमता के मामले में Oppo Find X10 Pro Max सबसे आगे है। इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बाद Vivo X500 Pro Max का नंबर आता है, जिसमें 7,800mAh की बैटरी मिलती है और यह 90W वायर्ड फ़्लैशचार्ज और 40W वायरलेस फ़्लैशचार्ज को सपोर्ट करता है।

वहीं, Apple iPhone 18 Pro Max में 5,391mAh की बैटरी दी गई है। क्षमता के लिहाज से यह बाकी दोनों स्मार्टफोन से पीछे है। चार्जिंग की बात करें तो यह 60W या उससे ज्यादा और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

भारत में कीमत

  • कीमत की बात करें तो Vivo X500 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,64,999 रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1,79,999 रुपये रखी गई है।
  • दूसरी तरफ, Oppo Find X10 Pro Max इन तीनों स्मार्टफोन में सबसे महंगा है। इसकी शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है।
  • वहीं, Apple iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles