धांसू कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo X300 Ultra..क्या Oppo Find X9 Ultra को दे रहा टक्कर? देखें तुलना

HIGHLIGHTS

Vivo का Vivo X300 Ultra इंडिया में लॉन्च हो चुका है।

Vivo के फोन्स को इसके कैमरा के लिए पहचान मिल रही है।

क्या Vivo और Oppo के Find X9 Ultra की टक्कर होगी।

जब दो फ्लैग्शिप फोन्स एक साथ बाजार में आते हैं तो लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर किस फोन के लिए पैसे खर्च किए जाएं, या कौन से फोन को खरीदा जाए। Vivo X300 Ultra को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। इसके अलावा Oppo Find X9 Ultra चीन के बाजार में एंट्री के बाद अब इंडिया के बाजार में जल्द ही लॉन्च होने को तैयार है। दोनों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 processor है दोनों में 200MP camera है और दोनों प्रीमियम सेगमेंट के दमदार फोन्स में से एक हैं। लेकिन इसके बाद भी दोनों में काफी फर्क भी है। आइए एक एक पॉइंट पर दोनों की तुलना करके देखते हैं कि कौन सा फोन ज्यादा बेहतर है।

Display में क्या अंतर है?

दोनों फोनएस में 6.82 inch की 2K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इन दोनों ही फोन्स की डिस्प्ले को आप बारीकी से नीचे देख सकते हैं:

  • Vivo X300 Ultra में 144Hz refresh rate है और 300Hz touch sampling है
  • Oppo Find X9 Ultra में 120Hz refresh rate है लेकिन flexible AMOLED है और 1800 nits peak brightness है साथ में 10-bit colour depth भी है

डिस्प्ले को अगर देखा जाए तो स्पेक्स को देखकर ऐसा लग रहा है कि Vivo X300 Ultra refresh rate में आगे है लेकिन Oppo Find X9 Ultra की brightness और colour depth ज्यादा अच्छी और बेहतर है। Gamers के लिए Vivo बेहतर है और content creators के लिए Oppo बाजी मारता नजर आ रहा है।

Processor और Performance में ज्यादा कौन अच्छा है?

  • दोनों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 chipset है
  • दोनों में Adreno 840 GPU है
  • दोनों में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 storage है
  • Vivo X300 Ultra में VS1+ imaging chip extra है जो camera processing के लिए dedicated है

Performance के मामले में विजेता को देखा जाए तो आप यहाँ Vivo X300 Ultra को थोड़ा आगे माँ सकते हैं, क्योंकि इसमें dedicated imaging chip मौजूद है।

Camera में ज्यादा बेहतर फोन कौन सा है?

आइए कैमरा के मामले में एक एक करके दोनों ही फोन्स के स्पेक्स को देखते हैं इसके बाद यह देखते हैं कि आखिर दोनों में कैमरा के मामले में आपके लिए कौन सा पहों बेस्ट हो सकते है। आइए पहले Vivo X300 Ultra के कैमरा के बारे में जानकारी लेते हैं:

  • इसमें एक 200MP primary camera OIS के साथ मिलता है
  • 200MP periscope telephoto लें भी इस फोन है जो 3.7x optical zoom और 105x digital zoom के साथ आता है
  • 50MP ultra-wide lens
  • Zeiss tuned camera system
  • 8K video recording support
  • 50MP front camera आदि Vivo के फोन्स में मिलते हैं। आइए अब Oppo Phone के कैमरा के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

Oppo Find X9 Ultra

कैटेगरीVivo X300 UltraOppo Find X9 Ultra
डिस्प्ले6.82 इंच 2K AMOLED6.82 इंच Flexible 2K AMOLED
रिफ्रेश रेट144Hz120Hz
टच सैंपलिंग300Hz
ब्राइटनेस1800 निट्स
कलर डेप्थ10 बिट
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5Snapdragon 8 Elite Gen 5
GPUAdreno 840Adreno 840
रैम टाइपLPDDR5XLPDDR5X
स्टोरेज टाइपUFS 4.1UFS 4.1
एक्स्ट्रा चिपVS1+ Imaging Chip
प्राइमरी कैमरा200MP OIS200MP OIS
टेलीफोटो कैमरा200MP Periscope200MP Telephoto
ऑप्टिकल ज़ूम3.7x10x
डिजिटल ज़ूम105x120x
अल्ट्रा वाइड कैमरा50MP50MP
अतिरिक्त कैमरा50MP Ultra Telephoto
कैमरा ब्रांडिंगZeiss TunedHasselblad Imaging
वीडियो रिकॉर्डिंग8K8K 30fps, 4K 120fps
Dolby Visionनहींहाँ
फ्रंट कैमरा50MP50MP
बैटरी6600mAh7050mAh
वायर्ड चार्जिंग100W100W
वायरलेस चार्जिंग40W50W
वजन232 ग्राम235 ग्राम
मोटाई8.19mm8.65mm
कलर ऑप्शनEclipse Black, Victory GreenPolar Glaciers, Rongsha Canyon, Tundra
भारत कीमत1,59,999 रुपयेलगभग 1,17,000 रुपये (अनुमानित)
  • 200MP primary camera OIS के साथ मिलता है
  • 200MP telephoto lens इस फोन में भी दिया जा रहा है
  • 50MP ultra-wide camera
  • 50MP ultra-telephoto camera मिलता है जो 10x optical zoom और 120x digital zoom के साथ फोन में मौजूद है।
  • Dedicated colour reproduction lens
  • Hasselblad imaging और XPAN mode
  • 8K video at 30fps और 4K at 120fps
  • Dolby Vision video
  • 50MP front camera

Camera के मामले में अगर विजेता को देखते हैं तो जाहिर तौर पर यहाँ Oppo Find X9 Ultra विनर लग रहा है। इसमें quad camera setup है 10x optical zoom है 120x digital zoom है Hasselblad imaging है और Dolby Vision video support है। Vivo का Zeiss system जबरदस्त है लेकिन Oppo का overall camera package ज्यादा versatile लग रहा है।

Battery के मामले में क्या है फर्क

Vivo X300 Ultra में 6600mAh battery है जो 100W wired और 40W wireless charging support करती है
Oppo Find X9 Ultra में 7050mAh silicon-carbon battery है जो 100W wired और 50W wireless charging support करती है

Battery में कौन बाजी मार रहा है? इस मामले में भी देखा जाए तो Oppo Find X9 Ultra ही आगे नजर आ रहा है। इसमें 450mAh ज्यादा battery है और wireless charging भी 10W ज्यादा fast है।

Design और Build के मामले में कौन आगे

  • Vivo X300 Ultra का weight 232g है और thickness 8.19mm है
  • Oppo Find X9 Ultra का weight 235g है और thickness 8.65mm है
  • Vivo X300 Ultra Eclipse Black और Victory Green में आता है
  • Oppo Find X9 Ultra Polar Glaciers, Rongsha Canyon और Tundra colours में आता है

Design के मामले में Vivo फोन कहीं न कहीं बाजी मार लेता है, क्योंकि इसमें Vivo X300 Ultra बाजी मार ले रहा है। आइए अब प्राइस देखते हैं।

Price के मामले में कौन सा फोन ज्यादा किफायती है?

  • Vivo X300 Ultra India में 1,59,999 रुपये के प्राइस में 16GB + 512GB मॉडल में मिल जाने वाला है।
  • Oppo Find X9 Ultra की India price अभी announce नहीं हुई है लेकिन China price के हिसाब से 16GB + 512GB variant करीब 1,17,000 रुपये के आसपास है।

क्या विवो फोन खरीद लें या ओपो के लिए इंतज़ार करें?

अगर आप Zeiss camera का नाम देखकर खरीदना चाहते हैं telephoto photography में interest है और India में अभी तुरंत phone चाहिए तो Vivo X300 Ultra को खरीदा जा सकता है। इस फोन की सेल जल्द ही Amazon India के अलावा Flipkart और Offline बाजार में शुरू हो जाने वाली है। लेकिन अगर आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं तो Oppo Find X9 Ultra का India launch भी जल्द हो सकता है। इ फोन में बड़ी battery है ज्यादा versatile camera है Hasselblad imaging है और अगर pricing China जैसी रही तो यह Vivo से 40,000 रुपये सस्ते में भी इसे इंडिया में खरीदा जा सकेगा? अब फैसला आपको करना है कि आप Vivo Phone के साथ जाते हैं या Oppo के फोन के लिए इंतज़ार करते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा वाले फोटोग्राफी चैम्पियन Vivo X300 Ultra का iPhone 17 Pro Max से मुकाबला, कौन किस पर भारी?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :