Vivo X300 Ultra vs Oppo Find X9 Ultra vs Pixel 11 Pro XL: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Vivo, Oppo और Google ने अपने सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स लाकर हाई-एंड सेगमेंट में मुकाबला और भी कड़ा कर दिया है। Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra और Google Pixel 11 Pro XL तीनों फोन में पावरफुल प्रोसेसर, प्रीमियम डिस्प्ले और एडवांस कैमरा सिस्टम मिलते हैं। हालांकि, कैमरा हार्डवेयर, बैटरी, चार्जिंग, सॉफ्टवेयर और कीमत के मामले में तीनों कंपनियों का अलग-अलग फोकस है। आइए जानते हैं इन तीनों फ्लैगशिप फोन्स में से कौन किस पर भारी है।
SurveyVivo X300 Ultra vs Oppo Find X9 Ultra vs Pixel 11 Pro XL
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,440×3,168 पिक्सल है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग और HDR सपोर्ट के साथ आती है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94.49 प्रतिशत है। इसका वजन करीब 232 ग्राम और मोटाई 8.19mm है।
Oppo Find X9 Ultra में भी 6.82 इंच का QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,440×3,168 पिक्सल है। हालांकि, इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन 1,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 510ppi पिक्सल डेंसिटी और 10-bit कलर डेप्थ सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। फोन का वजन करीब 235 ग्राम और मोटाई 8.65mm है।
वहीं, Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,344×2,992 पिक्सल है। इसमें 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन को Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन का वजन 226 ग्राम और मोटाई 8.5mm है।

डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo का 144Hz रिफ्रेश रेट सबसे ज्यादा है, जबकि Pixel 11 Pro XL की 3,600 निट्स ब्राइटनेस इसे तेज रोशनी में खास बनाती है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
प्रोसेसिंग पावर के मामले में Vivo X300 Ultra और Oppo Find X9 Ultra दोनों में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। Vivo मॉडल में कंपनी की VS1+ इमेजिंग चिप भी मिलती है। फोन में 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है।
Oppo Find X9 Ultra में इसमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है।
दूसरी ओर, Pixel 11 Pro XL गूगल के Tensor G6 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी दी गई है। फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। Vivo और Oppo जहां Android 16 आधारित OriginOS 6 और ColorOS 16 पर चलते हैं, वहीं Pixel 11 Pro XL Android 17 के साथ आता है।
Google का फोकस यहां AI और अपने Gemini इकोसिस्टम पर है। Pixel 11 Pro XL में नया HiLight फीचर भी मिलता है, जो रियर कैमरा मॉड्यूल के आसपास मौजूद LED लाइट्स के जरिए नोटिफिकेशन और Gemini की गतिविधियों के लिए अलग-अलग विजुअल संकेत देता है।

कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा इन तीनों डिवाइसेज़ की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। Vivo X300 Ultra में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा, 3.7x ऑप्टिकल और 105x तक डिजिटल जूम वाला 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर कैमरे 8K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं, जबकि फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Oppo Find X9 Ultra में Hasselblad-ट्यून्ड क्वाड रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। इसमें OIS वाला 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा शामिल है। इसका अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा 10x तक ऑप्टिकल और 120x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वीडियो के लिए Oppo फोन 8K 30fps रिकॉर्डिंग के अलावा 4K 120fps और Dolby Vision वीडियो कैप्चर भी सपोर्ट करता है। इसमें Hasselblad Imaging और XPAN जैसे शूटिंग मोड भी मिलते हैं।
Pixel 11 Pro XL में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS और LDAF के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 42MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Oppo Find X9 Ultra सबसे आगे है। इसमें 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Vivo X300 Ultra में 6,600mAh की बैटरी मिलती है। फोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

वहीं, Pixel 11 Pro XL में 5,115mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 30W वायर्ड और 25W Qi 2.2 आधारित PixelSnap वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
इसलिए बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों के मामले में Oppo Find X9 Ultra आगे निकलता है, जबकि Vivo भी 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ मजबूत विकल्प है।
भारत में कीमत
भारत में Vivo X300 Ultra की कीमत 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 1,59,999 रुपये रखी गई है। फोन Eclipse Black और Victory Green कलर में उपलब्ध है। इसके साथ Vivo Zeiss Telephoto Extender Gen 2 Ultra की कीमत 27,999 रुपये और Vivo Imaging Grip Kit की कीमत 11,999 रुपये है।
Oppo Find X9 Ultra की कीमत 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 1,69,999 रुपये है। यह Canyon Orange और Tundra Umber कलर में आता है।
वहीं, Pixel 11 Pro XL की शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसका 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 1,49,999 रुपये में आता है। फोन Canyon, Fog, Olive और मैट Obsidian कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 20 अगस्त से Google Store, Flipkart और अन्य रिटेल पार्टनर्स के जरिए शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: Poco M8x 5G vs Vivo T5 Lite: Poco फोन लॉन्च से पहले डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
