Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

आज कल लोगों में प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लेने का एक अलग ही उत्साह है, और ऐसा होना भी चाहिए क्यूंकि आज कल लोग केवल एक स्मार्टफोन खरीदने में खुश नहीं होते हैं लेकिन उसके साथ आने वाले प्रीमियम और फ्लैगशिप मॉडल वाले फीचर्स और स्पेक्स को इस्तेमाल करके इन्हे अलग ही एहसास होता है. आज कल भारतीय बाजार में वैसे तो काफी बेहतरीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं लेकिन बहुत कम ऐसे स्मार्टफोन्स हैं जो लोगों को बेहद पसंद आते हैं. अभी के समय में Apple का iPhone 17 Pro Max और Vivo का X300 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में सबसे अच्छे स्पेक्स के साथ आते हैं. इन स्मार्टफोन्स के प्रोसेसर्स से लेकर इनके कैमरा और बैटरी के स्पेक्स भी काफी दमदार हैं और इस आर्टिकल में आप इन दोनों की तुलना को अच्छे से समझ पाएंगे।

डिज़ाइन और डिस्प्ले

ये दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स काफी प्रीमियम और स्लीक डिज़ाइन के साथ आते हैं और इनके कलर ऑप्शंस भी काफी सुन्दर हैं. जहां Vivo X 300 Ultra एक एलुमिनियम फ्रेम और आर्मर ग्लास के साथ आता है वहीं iPhone 17 Pro Max भी बढ़िया हीट फ्लो को बनाए रखने के लिए एक बेहतरीन एलुमिनियम बॉडी के साथ आता है. डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का एक सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है और इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में 120Hz का दमदार रिफ्रेश रेट भी देखने को मिलता है. Vivo X300 Ultra में एक लाजवाब 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करने के साथ ही 144Hz तक का रिफ्रेश रटे भी दिखाने में सक्षम है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

अच्छी परफॉरमेंस के लिए Vivo X300 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 ओक्टा कोर प्रोसेसर देखने को मिलता है और इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में LPDDR5X Ultra 16GB की RAM का ओप्शन भी मिलता है.

iPhone 17 Pro Max में Apple का अपना Apple A19 Pro हेक्सा कोर चिपसेट मिलता है जो 12GB की LPDDR5X RAM के साथ मिलता है. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के प्रोसेसर्स काफी बेहतरीन हैं और आपके रोज के काम को आसानी से करने की क्षमता रखते हैं.

कैमरा में कौन है बेस्ट?

कैमरा की रेस में iPhone 17 Pro Max अपने 48MP + 48MP + 48MP के रियर कैमरा के साथ Vivo X300 Ultra के सामने फीका पड़ जाता है. Vivo X300 Ultra का शानदार 200MP + 200MP + 50MP रियर कैमरा सेटअप इसे कैमरा के मामले में एकदम बेहतरीन बना देता है. वहीं अगर बात की जाये इनके फ्रंट कैमरा की तो Vivo X300 Ultra में 50MP का एक लाजवाब प्राइमरी कैमरा देखने को मिलता है. iPhone 17 Pro Max में 18MP का एक बेहतरीन फ्रंट कैमरा मिलता है जो रेटिना फ़्लैश के साथ आता है और यह कैमरा 4K 30/60 FPS में वीडियो कैप्चर कर सकता है.

बैटरी और चार्जिंग के मामले में कौन है सबसे बेस्ट?

iPhone 17 Pro Max में एक 4832mAh की बैटरी देखने को मिलती है ज 40W की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और यह स्मार्टफोन केवल 20 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है. यह स्मार्टफोन 30W तक की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है और वायरलेस चार्जिंग के माध्यम से कुल 30 मिनट में चार्ज होने की क्षमता रखता है.

वहिं Vivo X300 Ultra में 6600mAh की एक दमदार बैटरी देखने को मिलती है जो 100W तक की फ़्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है और यह स्मार्टफोन 40W तक की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.

भारत में इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत

  • Apple iPhone 17 Pro का 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अभी भारत में अभी 1,49,900 रुपये का मिल रहा है.
  • Vivo X300 Ultra का 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अभी भारत में 1,59,999 रुपये का मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra vs iPhone 16 Pro: 36000 रुपये तक गिरी कीमत, डील, स्पेक्स और कीमत की तुलना

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By