Vivo T5 5G vs Vivo S2 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में T सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo T5 5G को लॉन्च किया है। फोन में 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट और 7,050mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि Vivo S2 5G में भी लगभग यही हार्डवेयर देखने को मिलता है। ऐसे में दोनों फोन के बीच अंतर काफी दिलचस्प हो जाता है। आइए जानते हैं डिजाइन और डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी और कीमत तक Vivo T5 5G और Vivo S2 5G में कौन आगे है।
SurveyVivo T5 5G vs Vivo S2 5G
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Vivo T5 5G और Vivo S2 5G दोनों ही प्लास्टिक फ्रेम और बैक के साथ आते हैं और दोनों में 3D कर्व्ड फ्रंट डिजाइन मिलता है। पीछे दोनों फोन में हॉरिजॉन्टली प्लेस्ड डुअल कैमरा सेटअप और सर्कुलर फ्लैश दिया गया है।
Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 449ppi पिक्सल डेंसिटी, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। वहीं Vivo S2 5G में भी 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED पैनल है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। दोनों डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है।
डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन काफी समान हैं, लेकिन 144Hz रिफ्रेश रेट और ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो की वजह से Vivo T5 5G को बढ़त मिलती है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के लिए दोनों स्मार्टफोन में एक ही MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। दोनों फोन में Mali-G615 MC2 GPU और 3,800 वर्ग मिमी का वेपर चेंबर भी मिलता है। यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल और गेमिंग में दोनों से लगभग समान परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है। Vivo T5 5G और Vivo S2 5G दोनों में 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन OriginOS 6 पर चलते हैं, जो Android 16 पर आधारित है। Vivo दोनों डिवाइस के लिए 3 साल के Android OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है। AI Creation, AI Transcript Assist, AI Captions और Circle to Search 2.0 जैसे AI फीचर्स भी दोनों में मिलते हैं।
इसलिए प्रोसेसर, RAM, स्टोरेज और सॉफ्टवेयर के मामले में दोनों फोन लगभग बराबरी पर हैं।
कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा सेक्शन में दोनों फोन का सेटअप अलग है। Vivo T5 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS और f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है।
दूसरी ओर, Vivo S2 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा है, जिसमें OIS और f/1.8 अपर्चर मिलता है। हालांकि इसमें अल्ट्रावाइड कैमरे की जगह 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा दिया गया है।

सेल्फी के लिए दोनों फोन में 32 मेगापिक्सल का f/2.0 फ्रंट कैमरा मिलता है। अल्ट्रावाइड कैमरे की वजह से कैमरा सेटअप के मामले में Vivo T5 5G ज्यादा उपयोगी विकल्प नजर आता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में दोनों फोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। Vivo T5 5G में 44W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और Bypass Charging का सपोर्ट मिलता है। फोन में Battery Life Extender फीचर भी दिया गया है।
Vivo S2 5G में भी 7,050mAh की बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और Bypass Charging मिलता है। इसमें BlueVolt टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए बैटरी और चार्जिंग के मामले में दोनों फोन के बीच बड़ा अंतर नहीं है।
भारत में कीमत
Vivo T5 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके 8GB+128GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये, 8GB+256GB मॉडल की कीमत 44,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है। बैंक ऑफर के तहत शुरुआती मॉडल पर 3,500 रुपये और अन्य वेरिएंट पर 4,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
वहीं Vivo S2 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है, जबकि 8GB+256GB मॉडल 44,999 रुपये में आता है। छात्रों के लिए 1,000 रुपये का डायरेक्ट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Redmi 17 5G vs Realme 16x 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
